NewsNation Online

FireFly In News

महावितरण की लापरवाही से गईं 4 गायों की जान, बजरंग दल ने सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन

महावितरण की लापरवाही से गईं 4 गायों की जान

महावितरण की लापरवाही से गईं 4 गायों की जान, बजरंग दल ने सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन

जालना: शहर में महावितरण विभाग की घोर लापरवाही के कारण बीते सप्ताह करंट लगने से 3 से 4 गायों की मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित बजरंग दल ने शुक्रवार, 13 जून को दोपहर 2 बजे महावितरण कार्यालय पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा और विभाग को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, बावजूद इसके शहर में कई स्थानों पर खुले ट्रांसफॉर्मर बिना किसी सुरक्षा उपायों के लगे हुए हैं। यह न सिर्फ मूक जानवरों बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर सड़क पर खेलने वाले बच्चों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

बजरंग दल ने महावितरण से स्पष्ट रूप से मांग की है कि सभी खुले ट्रांसफॉर्मरों को तुरंत सुरक्षात्मक तटबंदी और कंपाउंड से घेरा जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विभाग की लापरवाही के चलते पहले ही कई गायों की मौत हो चुकी है, और अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

बजरंग दल ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि शहर के ट्रांसफॉर्मरों को सुरक्षित नहीं किया गया, तो वे महावितरण कार्यालय के समक्ष बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही, विभाग से यह अपेक्षा जताई गई कि वह अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading