NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत: जालना में इमाम अहमद रजा मस्जिद में रविवार को विशेष इज्तेमा

कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत: जालना में इमाम अहमद रजा मस्जिद में विशेष इज्तेमा

कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत: जालना में इमाम अहमद रजा मस्जिद में रविवार को इज्तेमा

जालना: शहर के गांधी नगर स्थित इमाम अहमद रजा मस्जिद में रविवार, सुबह 9 बजे कर्बला के शहीदों की याद में एक विशेष इज्तेमा (धार्मिक सभा) का आयोजन किया जा रहा है।

इस इज्तेमा में आलिमे दीन मुफ्ती अल्लाह बख्श अमजदी विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही दुआए आशूरा का भी एहतमाम किया गया है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मोहर्रम की फजीलत और कर्बला का पैगाम—नौजवानों के नाम विषय पर बयान किया जाएगा। इस मौके पर समाज के युवाओं और बुजुर्गों को कर्बला की कुर्बानी से प्रेरणा लेने और हक की राह पर चलने का पैगाम दिया जाएगा।

इसी दिन शाम को नमाजे मगरिब के बाद बड़े पैमाने पर लंगर-ए-इमाम हुसैन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

गौरतलब है: 1 मोहर्रम से 10 मोहर्रम तक हर रात ईशा की नमाज के बाद कुरानखानी, फातिहा और दुआओं का सिलसिला मस्जिद में जारी है।

जमात-ए-रजा-ए-मुस्तफा और इमाम अहमद रजा मस्जिद कमेटी ने नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार को आयोजित होने वाले इस रूहानी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शरीक होकर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश करें और उनकी कुर्बानियों से सबक लें।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading