जालना समृद्धि महामार्ग पर लक्जरी ट्रैवल्स की भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल
जालना: समृद्धि महामार्ग पर मंगलवार तड़के हुए एक बड़े सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी. जालना तहसिल के कडवंची क्षेत्र में पुणे से नागपुर जा रही एक लक्जरी ट्रैवल्स बस ने सामने खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का उपचार नजदीकी अस्पतालों में जारी है.
जानकारी के अनुसार, लक्जरी ट्रैवल्स (वाहन क्रमांक बीआर 06 पीजी 5581) सुबह लगभग 3:30 बजे समृद्धि महामार्ग पर जालना के कडवंची के पास पहुंची थी. तभी बस ने सामने खड़े एक वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही महामार्ग पुलिस केंद्र सक्रिय हो गया.
पुलीस उपनिरीक्षक अशोक काले, उनके सहकर्मी पी.डी. राठौड़, गवई तथा महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. घायलों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने तत्काल 7 एंबुलेंस बुलवाईं. इनकी मदद से कुछ घायलों को सिंदखेडराजा के अस्पताल में तो कुछ को जालना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान क्यूआरयू टीम ने भी राहत कार्य में सहयोग दिया.
महामार्ग पुलिस अधीक्षक रूपाली दरेकर और प्रभारी उपाधीक्षक किशोर चौधरी के मार्गदर्शन में बचाव अभियान चलाया गया और कुछ ही देर में हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया.

- जालना में भीषण जल संकट 2026 — 561 गांव प्रभावित, टैंकरों से जलापूर्तिजालना जिले में गर्मी के साथ जल संकट गहराया। जलाशयों में मात्र 36% पानी शेष, 561 गांव खतरे में, प्रशासन ने 16.42 करोड़ की योजना बनाई। पूरी जानकारी पढ़ें।
- यर बाजार छुट्टी न्यूज़ 2026 India: मजदूर दिवस पर बंद रहे NSE BSE, अब सोमवार को कैसी रहेगी चाल?शेयर बाजार छुट्टी न्यूज़ के तहत 1 मई को NSE और BSE बंद रहे। अब सोमवार को बाजार खुलने पर ग्लोबल संकेतों और तेल कीमतों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
- बाजार में बड़ी गिरावट, Nifty टूटा तो निवेशक क्यों घबराए?Nifty fall today के बाद भारतीय शेयर बाजार में बेचैनी बढ़ गई है। Sensex 500 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि IT stocks ने market को कुछ राहत दी।
- SBI stock fall से बाजार में घबराहट, 7% गिरावट के बाद क्या अब खरीदारी का सही मौका?SBI stock fall ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। 7% गिरावट के बाद market में buying opportunity और आगे की strategy को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- जालना में खूनी बदला: दो साल पुरानी दुश्मनी में युवक की चाकुओं से हत्या, दो नाबालिग हिरासत मेंजालना के चंदनझिरा इलाके में दो साल पुरानी दुश्मनी के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।
- पेटीएम का भविष्य क्या बदल सकता है खेल?पेटीएम का भविष्य फिर चर्चा में है। Digital payments growth, fintech expansion और profitability focus के बीच investors जानना चाहते हैं कि क्या Paytm फिर बड़ी वापसी कर सकता है।
- पेटीएम शेयर प्राइस में फिर हलचल, निवेशकों की बढ़ी नजरपेटीएम शेयर प्राइस एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है। जानिए fintech sector growth और company strategy के बीच stock को लेकर क्यों बढ़ी उम्मीदें।
- जबरदस्त हलचल: टुडे शेयर मार्केट लाइव पर नजरटुडे शेयर मार्केट लाइव अपडेट्स में Sensex और Nifty में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानिए बाजार में हलचल की वजह और किन stocks पर रही नजर।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












































































































Leave a Reply