जालना में गौ हत्या मामला: असलम कुरैशी और दो साथियों को पुलिस ने आखिरकार किया गिरफ्तार
गौ हत्या कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने असलम कुरैशी समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला होने के कारण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। बीते दिन गणपति विसर्जन नहीं करने का निर्णय लेने के चलते पुलिस ने हिंदू समाज के विविध संगठनों को आश्वस्त किया था कि असलम कुरैशी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आखिरकार आज उसे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर सदर बाजार पुलिस थाने पहुंचा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले असलम कुरैशी ने गौ हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस थाना में प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने असलम कुरैशी के ठिकाने पर छापेमारी की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
सोशल मीडिया पर 1 सितंबर 2025 को प्रसारित वीडियो में तीन लोग गाय को काटते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने इस पर महाराष्ट्र प्राणी संरक्षण कानून के तहत मुख्य आरोपी असलम महमूद कुरैशी (मंगल बाजार, जालना) और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
फरार आरोपियों की तलाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस के चार विशेष दल हैदराबाद, खुलताबाद, छत्रपती संभाजीनगर, मानवत, पाथरी और परभणी भेजे गए। इसके बाद सदर बाजार पुलिस और डी.बी. टीम ने तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- असलम महमूद कुरैशी (मंगल बाजार, जालना)
- सुफियान शेख (चमड़ा बाजार, जालना)
- यासीन रशीद कुरैशी (राजणी, घनसावंगी)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आईटी एक्ट के तहत भी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक संदीप भारती और गुनाह शाखा पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सहायक पुलिस निरीक्षक उबाले, डी.बी. पथक के प्रमुख शैलेश म्हस्के, सचिन सानप, संजय गवई, जगन्नाथ जाधव, धनाजी वले, सुभाष पवार, शिवहरी डिघोले, बाबा हरणे, नजीर पटेल, लक्ष्मीकांत आडेप, सतीश श्रीवास, प्रशांत लोखंडे, शारदा गायकवाड, भगवान मुंजाल, दुर्गेश गोफणे, अजीम शेख, गणेश तेजनकर, राहुल कटकम, धनंजय लोंढे, धीरज भोसले और चालक मोहन हिवाले, कल्पेश पाटील तथा सद्दाम सय्यद ने सहयोग प्रदान किया।



- अहिंसा आणि शांतीचा मार्ग दाखवणाऱ्या महान जैन तीर्थंकरांना कायदेशीर खटल्यांमध्ये का वेठीस धरताय?” – न्यायमूर्ती जे. बी. पारडीवाला“Why are the great Jain Tirthankaras, who showed the path of non-violence and peace, being dragged into legal cases?” – Justice J. B. Pardiwala
- Mary Kom House: फरीदाबाद में है मैरी कॉम का ‘Ebenezer Inn’, सादगी और उपलब्धियों से सजा है घरBigg Boss 20 की कंटेस्टेंट मैरी कॉम का फरीदाबाद स्थित ‘Ebenezer Inn’ सादगी, परिवार और उनकी शानदार खेल उपलब्धियों की झलक देता है। जानिए घर के इंटीरियर, फिटनेस स्पेस और ट्रॉफी डिस्प्ले की खासियत।
- एशियन गेम्स 2026: जेमिमा रॉड्रिग्स बाहर, प्रतिका रावल भारतीय टीम में शामिलएशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल जेमिमा रॉड्रिग्स बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है।
- मोल्दोवा से उड़ान भरते ही खतरे में आया जेलेंस्की का विमान, ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचने का दावामोल्दोवा से नॉर्वे जा रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के विमान के करीब ड्रोन पहुंचने का दावा नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने किया है. घटना के बाद मोल्दोवा ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था.
- पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नियमित होने से पहले की सर्विस भी होगी शामिलसुप्रीम कोर्ट ने पेंशन से जुड़े अहम मामले में कहा कि नियमितीकरण से पहले की सेवा को भी पेंशन के लिए गिनने पर विचार किया जाना चाहिए. जानिए फैसले की पूरी जानकारी.
- डीजे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद महेश धन्नावत की अपील, “अब आपसी विवाद छोड़कर साथ आने का समय”डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद एडवोकेट महेश धन्नावत ने दोनों समाजों से आपसी विवाद छोड़कर कानून का सम्मान करने और पारंपरिक वाद्यों के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
- भारत में जल्द शुरू हो सकता है Satellite Internet, Starlink, OneWeb और Jio की एंट्री का रास्ता साफभारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू होने की राह आसान हो गई है. DCC ने TRAI की ज्यादातर सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. जानें Starlink, OneWeb और Jio के लिए अब क्या रास्ता बचा है.
- Bigg Boss 20 में ‘पंचायत’ के दामाद जी आसिफ खान की एंट्री, सलमान खान से मिलकर हुए भावुकBigg Boss 20 में ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान की एंट्री हो गई है. सलमान खान से मुलाकात के दौरान आसिफ भावुक हुए. जानिए उनका संघर्ष, सलमान से कनेक्शन और शो में आने की वजह.
- तुकाराम मुंढे के FDA पर हाईकोर्ट सख्त, लाइसेंस मामले में लगाई फटकारबॉम्बे हाईकोर्ट ने तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र FDA को सिद्धार्थ एग्रो के लाइसेंस मामले में सख्त टिप्पणी की. कमियां दूर होने के बाद भी लाइसेंस निलंबित रखने पर अदालत ने सवाल उठाए.
- शहरों में मिलेगा सस्ते किराए का घर, PMAY-U 2.0 में बनेंगे Affordable Rental Housing फ्लैट्सPMAY-U 2.0 के Affordable Rental Housing के तहत शहरों में EWS और LIG परिवारों, प्रवासी मजदूरों, कामकाजी महिलाओं और निर्माण श्रमिकों के लिए किफायती किराए के मकान उपलब्ध कराने की योजना है. जानें पात्रता, मॉडल, सुविधाएं और आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें.
- अरिजीत सिंह पहली बार देखेंगे Bigg Boss, काजी तौकीर को बताया अपना ‘Rockstar’ दोस्तArijit Singh Bigg Boss 20: अरिजीत सिंह ने कहा है कि वह पहली बार Bigg Boss देखेंगे. वजह हैं उनके पुराने दोस्त और Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट काजी तौकीर. दोनों की दोस्ती 2005 के Fame Gurukul के दिनों से है.
- छत्रपति संभाजीनगर में रेलवे टिकट दलाली पर RPF का एक्शन, 2 आरोपी पकड़े; ₹24,090 के टिकट जब्तछत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट दलाली के खिलाफ RPF और CIB की कार्रवाई. जतीन जैस्वाल और कलमुद्दीन खान पकड़े गए, ₹24,090 के 3AC टिकट जब्त हुए.









