NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

अर्जुन खोतकर के प्रयासों से जालना को मिला ₹6 करोड़ का विकास निधि, ग्रामीण और शहरी विकास को नई गति

जालना, 31 अक्टूबर 2025 (प्रेस विज्ञप्ति): जालना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय रहे विधायक अर्जुनराव खोतकर के निरंतर प्रयासों को आज बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार ने जालना के समग्र विकास के लिए कुल ₹6 करोड़ (₹600 लाख) की विकास निधि मंजूर की है, जिसमें ग्राम पंचायतों के लिए ₹1 करोड़ तथा जालना महानगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए ₹5 करोड़ शामिल हैं।

पिछले कई महीनों से मुंबई मंत्रालय में लगातार बैठकों, प्रस्तुतियों और फॉलो-अप के माध्यम से विधायक अर्जुन खोतकर ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विकास की मांग उठाई। उनके प्रभावी संवाद और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य शासन ने जालना की आवश्यकताओं को मान्यता देते हुए यह अभूतपूर्व निधि स्वीकृत की है।

अर्जुन खोतकर के नेतृत्व में एक ही दिन में तालुका और शहर के लिए निधि स्वीकृत की गई है। “मा. बाळासाहेब ठाकरे स्मृती मातोश्री ग्रामपंचायत बांधणी योजना” के अंतर्गत जालना तालुक्यातील पाँच ग्राम पंचायत—निधोना, तांदुळवाडी, माळेगाव, श्रीकृष्णनगर और साळेगाव (हडप)—को प्रत्येक के लिए ₹20 लाख की निधि दी जाएगी, जबकि जालना शहर के 11 प्रमुख सड़कों व नागरी विकास परियोजनाओं को गति देने हेतु ₹5 करोड़ आरक्षित किए गए हैं।

विधायक अर्जुन खोतकर ने इस मंजूरी पर कहा: “जालना का विकास केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कामों में दिखेगा। मेरे मतदारसंघ के हर गांव और शहर को आधुनिक सुविधाओं से सक्षम बनाना मेरा संकल्प है। इस मंजूरी से विकास की रफ्तार को नए पंख मिले हैं और मेरी यह मुहिम जारी रहेगी।”

स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे जालना के व्यापक परिवर्तन की शुरुआत बताया है। जनता का मानना है कि इस निधि से शहर और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सेवाओं के सुधार की एक नई लहर आयेगी।

अर्जुन खोतकर के सक्रिय प्रयासों से प्राप्त यह ₹6 करोड़ की मंजूरी जालना के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है और इससे लंबे समय तक चलने वाले परियोजना कार्यों को गति मिलेगी।

— NewsNationOnline Team

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading