NewsNation Online

FireFly In News

जीएसटी काउंसिल बैठक: शेयर बाजार पर संभावित प्रभाव

जीएसटी काउंसिल की बैठक से तय होगी शेयर बाजार की चाल, गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर शुरुआत का संकेत

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज कमजोर शुरुआत कर सकता है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 26.50 अंक यानी 0.11% की गिरावट के साथ 24,639.50 पर कारोबार कर रहा था।

आज से जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक शुरू हो रही है, जिस पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। बैठक में जीएसटी स्लैब में अहम बदलाव किए जा सकते हैं। चर्चा है कि 12% और 28% वाले स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए और 12% वाले ज्यादातर सामान और सेवाओं को 5% में तथा 28% वाले सामान और सेवाओं को 18% वाले स्लैब में लाया जाए।

बाजार पर असर

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसा होता है तो ऑटोमोबाइल, एसी-फ्रिज, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। इससे मांग बढ़ेगी और कंपनियों की बिक्री में सुधार होगा। इसका सीधा असर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों पर दिखाई देगा, जो बाजार के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है।

तकनीकी रुझान

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी का रुझान फिलहाल कमजोर है। इसमें 24,500 पर सपोर्ट और 24,700 से 24,850 के बीच रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में भी सुस्ती का माहौल है। जापान का निक्केई 46.7 अंक गिरकर 42,263.80 पर, चीन का SSE Composite Index 20 अंक गिरकर 3,838.08 पर रहा। हालांकि, हॉन्ग-कॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 21.5 अंक चढ़कर 25,518.07 और साउथ कोरिया का कोस्पी 10 अंक बढ़कर 3,182.30 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल निशान पर बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 249.07 अंक यानी 0.55% गिरकर 45,295.81 पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.69% टूटकर 6,415.54 पर और नैस्डैक कंपोजिट 0.82% फिसलकर 21,279.63 पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। यह निवेश की सलाह नहीं है। स्टॉक मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है, निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श अवश्य करें।

A digital stock market graph showing an upward trend with the label'Gift Nifty' and references to GST in a financial context.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading