NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

परतुर की बागेश्वरी शुगर फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल 

Explosion in Bageshwari Sugar Factory of Partur, two workers died, two seriously injured

जालना: परतुर स्थित बागेश्वरी शुगर फैक्ट्री में गुरुवार, 26 दिसंबर की रात करीब 8 बजे बड़ा विस्फोट हुआ. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घटना के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई. घायल मजदूरों को तुरंत परतूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान अशोक देशमुख और आबासाहेब पारखे नामक दो मजदूरों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दो अन्य मजदूरों का इलाज जारी है. 
घटना की जानकारी मिलते ही परतुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विस्फोट चूने की भट्टी फटने के कारण हुआ. 

इस हादसे ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 
यह हादसा फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की कमी और निगरानी की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करता है.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading