NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जाफराबाद-चिखली रोड पर बस दुर्घटना: 20 फीट गड्ढे में गिरी बस, 15-17 यात्री घायल 

Bus accident on Jafrabad-Chikhli road: Bus falls into 20 feet deep pit, 15-17 passengers injured

जालना :जाफ्राबाद से चिखली जा रही एक बस का बड़ा हादसा हुआ. यह दुर्घटना मंगलवार सुबह घटी. कोलेगाव घाट के पास, चढ़ाई के दौरान बस 20-25 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई. इस हादसे में 15 से 17 यात्री घायल हो गए. 

*जख्मी यात्रियों का इलाज

घायल यात्रियों को तत्काल बुलढाणा जिले के चिखली के शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया और घायलों को समय पर उपचार मुहैया कराया. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ. 

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस उपनिरीक्षक आर. के. निकम और जाफराबाद पुलिस स्टेशन के प्रभारी व अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बचाव कार्य को अंजाम दिया और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की. 

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading