NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी का नया धमाका, छत्रपति शिवाजी महाराज का शेयर किया पहला लुक

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

बाॅलीवुड तड़का : ऋषभ शेट्टी, जो कि फिल्म कांतारा से सबका दिल जीत चुके हैं, अब एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बार वे भारतीय इतिहास के महान योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे।

After Kantara, Rishab Shetty’s new blast, shares the first look of Chhatrapati Shivaji Maharaj

ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया है और साथ ही उन्होंने इसका पहला लुक भी शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।

ऋषभ ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “हमारा सम्मान और विशेषाधिकार है कि हम भारत के महानतम योद्धा की महाकाव्य गाथा ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ पेश कर रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उस योद्धा के सम्मान में एक युद्धघोष है जिसने मुगलों से संघर्ष किया और एक ऐसी विरासत बनाई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।” इस फिल्म को 27 जनवरी 2027 को ग्लोबली रिलीज किया जाएगा।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने मैरी कॉम, सरबजीत, वीर सावरकर, रामलीला जैसी फिल्मों पर काम किया है। ऋषभ इस फिल्म में अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

ऋषभ शेट्टी की पॉपुलैरिटी कांतारा के बाद काफी बढ़ी है। इसके बाद वे कांतारा चैप्टर 1 का सीक्वल लेकर आएंगे, जो अक्टूबर 2025 में रिलीज होगा। इसके अलावा, उनकी जय हनुमान फिल्म भी 2026 में आएगी। इन तीन सालों में ऋषभ का जलवा लगातार देखने को मिलेगा।

फ़िल्में और मनोरंजन

जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNation Online Desk
The NewsNation Online Desk reports news from Jalna, Marathwada, Maharashtra, India and the world in Hindi, English, Marathi and Urdu. Stories are checked against official sources and published under our editorial standards.