747th Urs Sharif: Three-day grand religious and social festival begins in Jalna
उर्स दरगाह सैयद अहमद शेर सवार
जालना: जालना की ऐतिहासिक दरगाह सैयद अहमद शेर सवार उर्फ दरगाह राजाबाघ सवार परिसर 7 जनवरी 2025 से 747 वें उर्स शरीफ के भव्य जश्न का गवाह बनेगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस मजहबी और सामाजिक आयोजन में देशभर से हजारों अकीदतमंद उमड़ेंगे. ८ जनवरी को उर्स के मौके पर जालना जिले में सरकारी अवकाश की घोषणा जिलाधिकारी ने की है. उर्स के मौके पर सुन्नी सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों ने इस उर्स को खास बना दिया है. नात ख्वानी, दस्तारबंदी, और मुए मुबारक और ऐतिहासिक तबर्रुकात की जियारत जैसी अनूठी गतिविधियां इस महोत्सव को और यादगार बनाएंगी. जालना की गंगा-जमुनी तहज़ीब को पेश करते हुए यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनेगा.

उर्स के संदर्भ में जानकारी देते हुए दरगाह के मुतवल्ली सैयद जमील मौलाना ने बताया कि सभी मजहबी कार्यक्रम शरई नियमों के अनुसार आयोजित होंगे. 8 जनवरी 2025 को जिला प्रशासन ने जालना में सरकारी अवकाश की घोषणा की है. यहां हिंदू- मुस्लिम सहित विविध जाति धर्म के लोगों पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पहुंचते है. उर्स के दौरान देश भर से इस्लामिक स्कॉलरों के साथ ही राज्य के दूर दराज के इलाकों से भी अकीदतमंद पहुंचते है.

*कार्यक्रम का विवरण:
- 7 जनवरी 2025 (मंगलवार):
- – सुबह 10 बजे: ज़िक्र खत्म ख्वाजगान (सिलसिला चिश्तिया).
- – दोपहर: कुरान खानी.
- – शाम: मजार शरीफ की संदलपोशी और लंगर-ए-गरीब नवाज.
- – रात: बज़्म-ए-नात का आयोजन, जिसमें प्रसिद्ध नातख्वान अहमद रजा नूरी मियां प्रस्तुति देंगे.

- *8 जनवरी 2025 (बुधवार):
- – शाम: सुन्नी सम्मेलन और दस्तारबंदी. देशभर के प्रतिष्ठित आलिम और मौलाना, विशेष रूप से मौलाना मुफ्ती फैज रजा खान (बरेली शरीफ), मोइनुल माशायक सैयद मोइनुद्दीन अशरफी मुंबई, ऑल इंडिया राजा अकादमी के अध्यक्ष अलहाज सईद नूरी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे.
- – विशेष आकर्षण: 1000 हाफिज-ए-कुरान को कुरान भेंट.
- – नायाब और पवित्र तबर्रुकात जैसे मोए मुबारक, गिलाफ-ए-काबा की जियारत (केवल पुरुषों के लिए).


- *9 जनवरी 2025 (गुरुवार):
- – समापन समारोह में विशेष फातिहा खानी और दुआ के साथ उर्स का समापन होगा.
उर्स के मौके पर दरगाह परिसर मेले का रूप लेता है यहां विविध स्टॉलों के साथ ही विविध इस्लामी साहित्य से संबंधित किताबों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहती है.
