मिल्लत नगर में डेंगू का कहर: चार मासूम बच्चे संक्रमित, नागरिकों ने जालना मनपा पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
जालना, 7 अप्रैल (सोमवार, विशेष प्रतिनिधि):
हाल ही में नगर परिषद से महानगरपालिका का दर्जा प्राप्त करने वाली जालना शहर की व्यवस्थाएं अब भी पुराने ढर्रे पर ही चल रही हैं। मिल्लत नगर क्षेत्र में नालों की सफाई न होने और गंदे पानी के खुले प्रवाह के चलते गंभीर स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो गया है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मनपा प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में डेंगू और अन्य मच्छरजन्य रोग तेजी से फैल रहे हैं। एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों को डेंगू हो गया है और उपचार में करीब चार लाख रुपये का खर्च आया है। पीड़ित महिला ने मनपा की निष्क्रियता को इसकी मुख्य वजह बताया।
नागरिकों के अनुसार, क्षेत्र में कई दिनों से नालों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप हुआ है। न तो सफाईकर्मी समय पर आते हैं और न ही कोई अधिकारी स्थल निरीक्षण करता है। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि अंडरग्राउंड नालों के चेंबर पूरी तरह से भर चुके हैं, और जगह-जगह से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है। यदि आगामी चार दिनों में सफाई और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे।
नागरिकों ने यह भी तीखा सवाल उठाया कि जब सफाई जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए भी आंदोलन की नौबत आ जाए, तो मनपा पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये का औचित्य क्या है?
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान असदअल्लाह रजवी, रेहाना परवीन बाजी, मालिहा फातिमा बाजी, शबाना बाजी, सामिना बाजी, वसीम शेख, समाजसेवी साद बिन मुबारक, समी कौसर, शेख सलीम, जाहिदा बाजी, शेख कलीम, सय्यद कलीम, फिरोज बागवान और नदीम अहमद समेत अनेक नागरिक उपस्थित रहे।


- Rahul Gandhi Meet Inspires Jalna Congress Chief
- Jalna Bank Loan Fraud: Gopal Agarwal Gets Interim Bail
- जालना लघु उद्योग भारती की बैठक में नए श्रम कानूनों पर चर्चा
- मध्य महाराष्ट्र के लिए अलग रेलवे मंडल बनाने की मांग तेज
- खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा घर का बजट, सोयाबीन से सूरजमुखी तेल तक महंगा
- ब्याज के पैसों के विवाद में युवक पर रॉड से हमला, चार लोगों ने बेरहमी से पीटा
- नागरिक सावधान! पुलिस आंदोलन के बंदोबस्त में व्यस्त, चोरों ने बढ़ाई सक्रियता
- हूदा स्कूल में शिक्षा पर जोर, इल्म ही कौम की असली ताकत : शेख वहीद
- जालना में 9 और 10 सितंबर को सजेगी लोकसंगीत की महफिल, जेईएस कॉलेज में दो दिवसीय महोत्सव
- जालना में फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, 8 जिलों की 16 टीमें मैदान में
- 13 साल बाद जालना मनपा में फिर मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का सम्मान
- उपकार को बोझ नहीं, प्रेरणा बनाएं: मुश्किल वक्त में साथ देने वालों को अच्छे कामों से याद रखें – डॉ. दीपक कोल्हे
- एक साल बाद जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए JMFC का आदेश जरूरी, मामलेदार का आदेश नहीं चलेगा: बॉम्बे हाईकोर्ट
- यूरोप अमेरिका से सोना क्यों हटा रहा है? 86 टन गोल्ड शिफ्ट, जानिए पूरी वजह
- MBBS के पहले साल में चार से ज्यादा मौके नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- ईंटों से चुनवा दिया ऐतिहासिक दरवाजा! जानुल्लाशाह दरगाह में अकीदतमंदों का गुस्सा
- नसीब टॉवर्स के अतिक्रमण पर भीमसेना पैंथर्स पार्टी का बड़ा ऐलान, 15 सितंबर से मनपा कार्यालय के सामने आमरण अनशन
- जालना की चारों ईदगाहों में 6 सितंबर को नमाज़-ए-इस्तिस्का, बारिश के लिए बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
- जाह्नवी कपूर के व्यक्तित्व अधिकार मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, गौतम भाटिया बने अमिकस क्यूरी; 552 URL हटाने का आदेश
- केन्या विवाद पर टाटा केमिकल्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नियमों का पालन किया; रूटो बोले- ‘क्या हम गुलाम हैं?’
- Trump Mail-In Voting Order Blocked Again as US Judge Extends Injunction Ahead of Midterms
- Driving Licence New Rules 2026: ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है लाइसेंस, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान
- NEET UG 2027: NTA ने शुरू की तैयारी, AICTE से मांगी मदद
- RRB NTPC 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, सितंबर में नोटिफिकेशन
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


























































































































Leave a Reply