NewsNation Online

FireFly In News

अजमेर उर्स के लिए दक्षिण मध्य रेलवे की विशेष ट्रेनें

South Central Railway special trains for Ajmer Urs

जालना: अजमेर में होने वाले 813 वें उर्स के अवसर पर दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें नांदेड, काचीगुडा और हैदराबाद से अजमेर के बीच चलेंगी. 

  • 1) नांदेड-अजमेर-नांदेड विशेष गाड़ी (गाड़ी संख्या 07187/07188)
  • – प्रस्थान:गाड़ी संख्या 07187 नांदेड़ से 2 जनवरी, 2025 को सुबह 5:45 बजे प्रस्थान करेगी. यह पूर्णा, परभणी, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम और भीलवाड़ा होते हुए 3 जनवरी को दोपहर 3:15 बजे अजमेर पहुंचेगी.  
  • – वापसी: गाड़ी संख्या 07188 अजमेर से 9 जनवरी, 2025 को रात 11:20 बजे प्रस्थान करेगी और 11 जनवरी को सुबह 6:45 बजे नांदेड पहुंचेगी.  
  • – डिब्बों की संख्या: इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे.
  • 2) काचीगुड़ा-अजमेर-काचीगुडा विशेष गाड़ी (गाड़ी संख्या 07732/07733)
  • – प्रस्थान:गाड़ी संख्या 07732 काचीगुड़ा से 3 जनवरी, 2025 को रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह निजामाबाद, नांदेड, अकोला, भोपाल, उज्जैन, रतलाम और चित्तौड़गढ़ होते हुए 5 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे अजमेर पहुंचेगी.  
  • – वापसी:गाड़ी संख्या 07733 अजमेर से 8 जनवरी, 2025 को शाम 7:05 बजे प्रस्थान करेगी और 10 जनवरी को सुबह 10:00 बजे काचीगुडा पहुंचेगी.  
  • – डिब्बों की संख्या: इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे.
  • 3) हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद विशेष गाड़ी (गाड़ी संख्या 07730/07731)
  • – प्रस्थान:गाड़ी संख्या 07730 हैदराबाद से 3 जनवरी, 2025 को दोपहर 4:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह सिकंदराबाद, नांदेड, अकोला, भोपाल, उज्जैन, रतलाम और भीलवाड़ा होते हुए 5 जनवरी को सुबह 6:15 बजे अजमेर पहुंचेगी.  
  • – वापसी:गाड़ी संख्या 07731 अजमेर से 8 जनवरी, 2025 को रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी और 10 जनवरी को सुबह 7:45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी.  
  • – डिब्बों की संख्या: इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे.

यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का विस्तृत समय सारणी रेलवे द्वारा जारी किया गया है.  

यात्रीगण कृपया अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading