🔴 ब्रेकिंग न्यूज : पुणे में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
आर्थिक गुन्हे शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक 46.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
पुणे : महाराष्ट्र भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग (ACB) ने शनिवार को एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय की आर्थिक गुन्हे शाखा में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद चिंतामणी (35 वर्ष) को ₹46.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी के मुताबिक तक्रारदार एक वकील हैं जिनके मुवक्किल के खिलाफ बावधान पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी अधिकारी ने कथित तौर पर मुवक्किल को मदद करने और उनके पिता की जमानत प्रक्रिया में सहायता देने के लिए पहले ₹2 लाख की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह मांग बढ़ाकर ₹2 करोड़ रुपये कर दी गई — जिसमें ₹1 करोड़ स्वयं के लिए और ₹1 करोड़ अपने वरिष्ठ अधिकारी के लिए बताई गई।
13 अक्टूबर 2025 को तक्रारदार ने एसीबी पुणे को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच और 27 अक्टूबर को हुई जांच कार्रवाई में रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।
इसके बाद 2 नवंबर 2025 को पुणे शहर के रस्ता पेठ स्थित उंटाड्या मारुति मंदिर के सामने जाल बिछाया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने ₹46,50,000 की रिश्वत स्वीकार की, जिसमें ₹1.5 लाख असली और ₹45 लाख नकली नोटें थीं। एसीबी की टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया।
“पिंपरी चिंचवड आर्थिक गुन्हे शाखा के उपनिरीक्षक प्रमोद चिंतामणी को ₹46.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी ने ₹2 करोड़ रुपये की मांग की थी।”
— भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग, पुणे
बरामद वस्तुएं
- ₹46.5 लाख की लाच रक्कम (₹1.5 लाख असली, ₹45 लाख नकली नोटें)
- सैमसंग फोल्ड और एप्पल कंपनी के दो मोबाइल फोन
- ₹3,600 नकद राशि और शासकीय पहचानपत्र
आरोपी के घर की झडती (सर्च) भी की जा रही है। एसीबी की टीम ने सभी जब्त वस्तुओं को सबूत के तौर पर संरक्षित किया है।
गुन्हा नोंद और आगे की कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम 1988 के तहत मामला समर्थ पुलिस स्टेशन, पुणे शहर में दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक अविनाश घरबुडे को दी गई है, जबकि कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक प्रसाद लोणारे ने किया।
संपूर्ण कार्रवाई की देखरेख उपअधीक्षक दयानंद गावडे (ला.प्र.वि., पुणे) द्वारा की गई।
🕵️♂️ एसीबी टीम की सराहनीय कार्रवाई
- प्रसाद लोणारे – पुलिस निरीक्षक
- अविनाश घरबुडे – पुलिस निरीक्षक
- भूषण ठाकुर, रवि दिवेकर, सुप्रिया काळे, प्रवीण तावरे, विकास आडके
- दीपक दिवेकर, एएसआई चव्हाण
— NewsNationOnline Team

- तंबाकूमुक्त पीढ़ी की ओर जालना का बड़ा कदम, जिले की 101 स्कूलें हुईं तंबाकूमुक्तराष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जालना जिले में ‘तंबाकूमुक्त स्कूल’ अभियान जारी है। अप्रैल 2026 से अब तक जिले की 101 स्कूलें तय मानक पूरे कर तंबाकूमुक्त हो चुकी हैं।
- महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौकामहाराष्ट्र में SIR-2026 के तहत 288 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो गई है। मतदाता 30 सितंबर 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में सुधार के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- अग्रवाल युवा मंच की नई कार्यकारिणी घोषित, मोहित गोयनका बने अध्यक्षजालना के अग्रवाल युवा मंच की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। मोहित गोयनका को अध्यक्ष, सौरभ गोयनका को सचिव और एडवोकेट बॉबी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
- 50 की उम्र में 80 किमी तैर गए जालना के कैलास झोलगे, भागीरथी में दिखाया गजब का जज्बाजालना के 50 वर्षीय कैलास झोलगे ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 81 किमी भागीरथी इंटरनेशनल ओपन वाटर स्विमिंग प्रतियोगिता में करीब 80 किमी दूरी 12.5 घंटे में पूरी की। 70 किमी के बाद पैर में तेज क्रैम्प के बावजूद उन्होंने तैरना जारी रखा।
- जालना में बनें पार्क, जॉगिंग ट्रैक और खेल मैदान, मनपा स्कूलों की भी बदले तस्वीर: अश्विन अंबेकरजालना महानगरपालिका की सामान्य सभा में नगरसेवक अश्विन अंबेकर ने नया जालना में उद्यान, जॉगिंग ट्रैक और खेल सुविधाएं विकसित करने तथा मनपा स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।


