जालना : कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष शेख इब्राहिम ने जालना शहर के झोपड़पट्टी क्षेत्रों में पीआर कार्ड के नाम पर चल रहे अनधिकृत सर्वेक्षणों को तुरंत रोकने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
शेख इब्राहिम ने मंगलवार (4 नवंबर) को जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि सरकार द्वारा बाँड पर दर्ज आवास व खाली भूखंडों की आधिकारिक मापणी कर शीघ्र ही पीआर कार्ड जारी किए जाने की प्रक्रिया है। इसी संदर्भ में कुछ राजनीतिक दलों व स्वयंभू कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अनधिकृत माप-जोख तथा दस्तावेजों की मांग किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन अनधिकृत सर्वेक्षणों में परिवार प्रमुखों के बाँड, आधार, पैन, राशन कार्ड व अन्य दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं और इसके एवज में कुछ मामलों में धनराशि की भी मांग की जा रही है। ऐसे कार्यों को लेकर झोपड़पट्टी निवासियों में भय और असमंजस की स्थिति बन रही है।
शेख इब्राहिम ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि महापालिका के प्रभारी आयुक्त के रूप में वे इन गैरकानूनी सर्वेक्षणों की तफ्तीश कर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आगामी महापालिका चुनावों के मद्देनज़र गरीब व प्रभावित जनता को किसी भी प्रकार के दुरुपयोग और बहकावे से बचाया जाना चाहिए।
कांग्रेस सेवा दल ने प्रशासन से यह भी अपेक्षा जताई है कि झोपड़पट्टीवासियों के अधिकारों और सुरक्षा की सुनिश्चितता की जाए तथा किसी भी संस्था या व्यक्ति द्वारा अनधिकृत सर्वेक्षण की अनुमति न दी जाए। ज्ञापन में तत्काल रोकथाम और स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की गयी है।

- मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला तीन की मौत गांव में दहशतमणिपुर के कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुलेन गांव में शुक्रवार तड़के अचानक हिंसा भड़क उठी। सुबह करीब 4 बजे संदिग्ध भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने गांव पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और कई परिवारों की जिंदगी पूरी तरह उजड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हमला… Read more: मणिपुर में उग्रवादियों का बड़ा हमला तीन की मौत गांव में दहशत
- CBSE OSM सिस्टम पर बड़ा विवाद ड्राई रन में छिपी खामियां उजागरCBSE की ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। 12वीं के परिणामों के बाद छात्रों और अभिभावकों के साथ अब शिक्षक और मूल्यांकनकर्ता भी सवाल उठा रहे हैं। सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि क्या इस डिजिटल सिस्टम को लागू करने से पहले मिले शुरुआती चेतावनियों और… Read more: CBSE OSM सिस्टम पर बड़ा विवाद ड्राई रन में छिपी खामियां उजागर
- Kidney Disease: किडनी फेलियर के शुरुआती संकेत जिन्हें नजरअंदाज करना बन सकता है जानलेवाKidney Disease: किडनी हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है जो दिन रात खून को साफ करने का काम करती है। यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालती है और पानी तथा मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती है। इसके साथ यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करती है और हड्डियों को मजबूत… Read more: Kidney Disease: किडनी फेलियर के शुरुआती संकेत जिन्हें नजरअंदाज करना बन सकता है जानलेवा
- इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, हैकिंग से यूजर्स में दहशतइंस्टाग्राम यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। हाल ही में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने दावा किया है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक खामी के कारण हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स को निशाना बनाया जा रहा है। इस मामले ने सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। मेटा… Read more: इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, हैकिंग से यूजर्स में दहशत
- फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहरबॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फिल्म निर्माताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके योगदान को याद करते हुए लोग भावुक नजर आ… Read more: फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply