जालना, 31 अक्टूबर (प्रतिनिधि): जालना-मंठा रोड स्थित रामनगर शुगर फैक्ट्री के समीप शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बच्चे को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, भोकरदन तालुका के केदारखेडा गांव के ऊसतोड़ (गन्ना काटने वाले) मजदूर अपने परिवार सहित परतूर तालुका के एक शुगर फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे रुके परिवार का सात वर्षीय बच्चा अचानक सड़क पर चला गया, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया।

घायल बच्चे को परिवार ने तत्काल मदद के लिए राहगीरों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी वाहन नहीं रोका। अंततः एक बाइक की मदद से बच्चे को जालना के निजी अस्पताल में लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुखद बात यह रही कि बालक ने केवल एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। अस्पताल परिसर में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और वातावरण शोकमग्न हो गया।
वंचित बहुजन आघाड़ी के युवा जिलाध्यक्ष विजय लहाने और रिपब्लिकन सेना के जिलाध्यक्ष संदीप खरात ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि पुलिस तुरंत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करे और उसे जल्द गिरफ्तार करे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के समय शुगर फैक्ट्री प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई, जिससे इलाज में देरी हुई। यदि समय पर सहायता मिल जाती, तो संभवतः बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नांदेड-पनवेल और नांदेड-हडपसर एक्सप्रेस में 3-3 डिब्बे बढ़े, राज्यराणी नवंबर से LHB कोचों के साथ चलेगीदक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड–पनवेल और नांदेड–हडपसर एक्सप्रेस में तीन-तीन डिब्बे स्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यराणी एक्सप्रेस नवंबर 2026 से LHB डिब्बों के साथ चलेगी।
- भाजपा जालना महानगर की बैठक में संगठन मजबूती पर जोरभाजपा जालना महानगर जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूती, पार्टी अनुशासन, सरकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई।
- जालना के नल गली में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 लोगों पर कार्रवाईजालना के नल गली इलाके में सदर बाजार पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नकदी, मोबाइल और जुए के सामान समेत 1 लाख 47 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया गया।
- लक्कडकोट हत्याकांड: प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद, पत्नी के चारित्र्य पर शक की बात भी सामने आईजालना के लक्कडकोट इलाके में 38 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद और पत्नी के चारित्र्य पर शक, दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
- जालना में कत्तल के लिए बांधकर रखे 7 गोवंशीय पशु बरामदजालना के युसुफ कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के अनुसार पशुओं को बिना चारे-पानी के रस्सियों से बांधकर रखा गया था।



