NewsNation Online

FireFly In News

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध — तय्यब बापु देशमुख ने बहुजन समाज से बत्ती गुल आंदोलन में भाग लेने की अपील

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध — तय्यब बापु देशमुख ने बहुजन समाज से बत्ती गुल आंदोलन में भाग लेने की अपील

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध — तय्यब बापु देशमुख ने बहुजन समाज से बत्ती गुल आंदोलन में भाग लेने की अपील

जालना (प्रतिनिधि):
देशभर में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा व्यापक आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जालना, महाराष्ट्र के नेतृत्व में 30 अप्रैल 2025 को रात 9 बजे से 9:15 बजे तक “बत्ती गुल आंदोलन” और “काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन” आयोजित किया जाएगा।

जालना से तय्यब बापु देशमुख ने बहुजन समाज और सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सभी को इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि 30 अप्रैल को रात 9 बजे से 15 मिनट तक सभी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों की बत्तियां बंद कर विरोध दर्ज कराएं।

देशमुख ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार वक्फ संशोधन कानून को वापस नहीं लेती, तब तक मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संशोधन न केवल मुस्लिम समाज बल्कि अन्य धर्मों के अधिकारों में भी अनावश्यक हस्तक्षेप है, जो देश के सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, “देश का युवा आज बेरोजगारी, शिक्षा संकट और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार जनता का ध्यान हिंदू-मुस्लिम विवादों की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है। देश की वास्तविक जरूरत विकास, रोजगार और शिक्षा है, न कि धार्मिक मुद्दों में उलझना।”

तय्यब बापु देशमुख ने यह भी टिप्पणी की कि वर्ष 2014 से हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को जिस तरह से उछाला गया है, उसने न केवल देश में तनाव बढ़ाया है बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी आघात पहुँचाया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे जातिवाद और धार्मिक भेदभाव से सतर्क रहें और एकजुट रहकर देश के विकास की दिशा में सोचें।

अंत में तय्यब बापु देशमुख ने पुनः सभी बहुजन समाज और नागरिकों से अपील की कि 30 अप्रैल को 15 मिनट के लिए लाईट बंद कर इस ऐतिहासिक विरोध आंदोलन में हिस्सा लें और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सरकार पर दबाव बनाएं।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading