NewsNation Online

FireFly In News

हज़रत सैय्यद निरगुणशाह रह. का उर्स मुबारक — निधोना दरगाह बनी हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

हज़रत सैय्यद निरगुणशाह रह. का उर्स मुबारक — श्रद्धा और एकता का संदेश

हज़रत सैय्यद निरगुणशाह रह. का सालाना उर्स मुबारक

श्रद्धा और एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न

निधोना की दरगाह बनी हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल

जालना : जालना जिले के निधोना गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी दरगाह हज़रत सैय्यद निरगुणशाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष भी बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और भाईचारे के माहौल में सफलतापूर्वक मनाया गया।

इस पवित्र अवसर पर दरगाह परिसर में हिन्दू-मुस्लिम एकता की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। हजारों श्रद्धालुओं ने उर्स में शिरकत कर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

प्रमुख आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

  • संदल शरीफ : 10 अप्रैल को परंपरागत तरीके से संदल माली की रस्म अदा की गई।
  • उर्स शरीफ : 11 अप्रैल को उर्स की महफिलें और रूहानी दुआओं का आयोजन हुआ।
  • लंगर-ए-ख्वाजा गरीब नवाज : नमाज-ए-मगरिब के बाद विशाल लंगर में सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ भोजन कर भाईचारे का संदेश दिया।

विशेष उपस्थिति और धन्यवाद

इस अवसर पर दरगाह सैयद अहमद शेर सवार के मुतवली सैयद जमील मौलाना, मुनव्वरखान गुलखान लाला सहित अन्य गणमान्य हस्तियों ने दरगाह पर जियारत की।

दरगाह के जागीरदार सैय्यद लाल दादामिया व अन्य आयोजकों ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी प्रेम व एकता बनाए रखने की अपील की।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading