NewsNation Online

FireFly In News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ शिंदे सेना के वकीलों की दहाड़, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

Shinde Sena lawyers roar against atrocities on Hindus in Bangladesh, submit memorandum to District Magistrate

जालना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जघन्य अत्याचारों के खिलाफ देशभर में उबाल है. महाराष्ट्र के हर जिले और तहसील में आक्रोश की लहर फैल चुकी है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और बंद का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में 11 दिसंबर को शिंदे सेना के वकीलों की टीम ने जिलाधिकारी को एक तीखा ज्ञापन सौंपा.

*वकीलों की स्पष्ट मांग:

ज्ञापन में बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने की अपील की गई है. साथ ही, यह भी मांग की गई कि वहां के सभी अल्पसंख्यकों, चाहे वह किसी भी समुदाय के हों, को सुरक्षा दी जाए.वकीलों ने जोर देकर कहा कि यह अत्याचार बर्दाश्त से बाहर है और इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे.

*ज्ञापन पर दिग्गज वकीलों के हस्ताक्षर:

इस ज्ञापन पर विधिज्ञ किशोर राऊत,संभाजी चुनखडे, अभिषेक सतकर, सुनील किनगावकर, हरिदास लांडे, प्रदीप जाधव, जे.एस. भुतेकर,बी.एम. कुलकर्णी और पी.एन. परिहार जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.

*शिंदे सेना की बड़ी चेतावनी:

वकीलों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुए, तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को उठाया जाएगा. साथ ही, सरकार से इन अत्याचारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी.
शिंदे सेना का यह कदम साफ तौर पर दिखाता है कि अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज दबी नहीं, बल्कि और बुलंद हो रही है. यह प्रदर्शन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए एक मजबूत संदेश है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading