NewsNation Online

FireFly In News

सूफी संत हजरत गरीब शाह दातार रहमतुल्लाह अलैह  उर्स की तैयारियां प्रारंभ

Preparations for the Urs of Sufi Saint Hazrat Garib Shah Datar Rahmatullah Alaih have begun

*22 और 23 जनवरी 2025 को ख़ास आयोजन

जालना: जालना के मशहूर सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत गरीब शाह दातार रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स का आयोजन इस साल भी रूहानी जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. यह पाक मौका 21 रजब (22 जनवरी 2025) से शुरू होकर 22 रजब (23 जनवरी 2025) तक जारी रहेगा.

उर्स के पहले दिन 22 जनवरी को

नमाज़-ए-असर के बाद उर्स की शुरुआत होगी. दरगाह शरीफ पर चादर पेशी की रस्म अदायगी होगी. उर्स के दूसरे दिन 23 जनवरी कुरआन-ए-पाक की तिलावत और ख़ास फ़ातिहा. शाम को नूरी महफ़िल का आयोजन होगा. इस दौरा गुलजार मस्जिद के पेश इमाम मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही का खास बयान भी होगा.

मुतवली इलियास अहमद सिराज अहमद, हाजी अजीम अहमद, अहमद नूर ने नागरिकां से इस रूहानी महफ़िल में शिरकत करने की अपील की.

इस पाक मौके का मक़सद सूफी संतों की तालीमात और उनके पैग़ाम-ए-मोहब्बत, अमन और इत्तेहाद को फ़रोग़ देना है. तंजीम की तरफ से तमाम अकीदतमंदों से इस मुबारक मौके पर शिरकत कर दुआओं और बरकतों से फायदा उठाने की दरख्वास्त की गई है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading