NewsNation Online

FireFly In News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! जालना जिले में 11-12 अप्रैल को तेज बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी — प्रशासन ने जारी की सावधानी गाइडलाइन

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट!

जालना जिले में 11-12 अप्रैल को तेज बारिश-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रशासन ने जारी की सावधानी गाइडलाइन — नागरिक रहें सतर्क


जालना | प्रतिनिधि विशेष

मौसम विभाग, कुलाबा मुंबई द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जालना जिले में 11 और 12 अप्रैल 2025 को यलो अलर्ट (Yellow Alert) घोषित किया गया है। इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा मौसम?

  • गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश
  • तेज हवाएं — 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
  • बिजली गिरने की आशंका

प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश —

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और इन जरूरी सावधानियों का पालन करें:

क्या न करें —
  • पेड़ के नीचे या खुले स्थान पर खड़े न हों।
  • मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न करें।
  • धातु के सामान या ट्रैक्टर के पास न जाएं।
  • बिजली कड़कने पर खुले मैदान में न रहें।
क्या करें —
  • सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें।
  • शेतमाल और पशुधन को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  • घुटनों के बल बैठकर कान और सिर ढंकें।

आपातकालीन मदद के लिए संपर्क करें —

  • जिला नियंत्रण कक्ष — 02482-223132
  • निकटतम तहसील कार्यालय या पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण — जालना


© http://www.newsnationonline.com | सभी अधिकार सुरक्षित

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading