NewsNation Online

FireFly In News

जालना की शान जानुल्लाह दरगाह उपेक्षित — उर्स से पहले भी तैयारी का अभाव

जालना की शान जानुल्लाह दरगाह से बेरुखी क्यों? — रखरखाव के नाम पर सन्नाटा!

● 2 दिन बाद दरगाह में उर्स लेकिन कोई तैयारी नजर नहीं आ रही

● अरबों की संपत्ति, मगर दरगाह पर वक्फ बोर्ड का ध्यान नही — अकीदतमंदों के सब्र का इम्तिहान!

जालना : जालना की सरज़मीं पर मोहब्बत, एकता और रूहानियत की जो रौशनी बरसों से बिखरती आई है,
उसका सबसे बड़ा मरकज़ — हजरत जानुल्लाह शाह बाबा की दरगाह — आज खुद बदहाली की जंजीरों में जकड़ी हुई है।
जहां हर मज़हब, हर तबके के लोग पूरे अकीदे के साथ पहुंचते हैं, वहां अब दीवारों पर खामोशी की दरारें हैं।
अरबों की संपत्ति, सैकड़ों किराएदार और लाखों अकीदतमंद— फिर भी दरगाह की हालत देखकर रूह कांप जाती है।

उर्स के सिर्फ दो दिन बाकी हैं और दरगाह अब तक रंग-रोगन को तरस रही है।
क्या वक्फ बोर्ड और प्रशासन की यह चुप्पी सिर्फ लापरवाही है या कुछ और?

उर्स महोत्सव:
तारीख: 18-19 अप्रैल 2025
स्थिति: दरगाह परिसर में न कोई तैयारियां, न वक्फ बोर्ड की सक्रियता

दरगाह की 470 एकड़ वक्फ संपत्ति, 600 से अधिक रजिस्टर्ड किराएदार, फिर भी रखरखाव के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
इस उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए खादिम मोहम्मद जावेद मोहम्मद यूसुफ ने जालना जिला वक्फ अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
उन्होंने बताया कि दरगाह हजरत जानुल्लाहशाह काद्राबाद, जालना (नोंद क्रमांक MSBW/JUN/109/2012)
महाराष्ट्र राज्य गजट दिनांक 21 जून 1973 के अनुसार प्रमाणित वक्फ संपत्ति है।

हर साल ईद और उर्स के मौके पर जिस दरगाह को चमकाया जाता था, सजाया जाता था, वहां अब रंग उखड़ रहे हैं,
दीवारें मौन हैं और अकीदतमंदों के दिल में दर्द गहराता जा रहा है।
दो दिन बाद उर्स है — मगर न कोई तैयारी, न कोई रंग-रोगन।

याद रखें: दरगाह कोई आम इमारत नहीं, यह वह रूहानी जगह है जो जालना की पहचान बन चुकी है।
इसे उपेक्षित छोड़ना सिर्फ एक इमारत का नुकसान नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और समाज की साझी विरासत को चोट पहुंचाना है।

— रिपोर्ट : NewsNationOnline.com
#जानुल्लाह_दरगाह #जालना_उर्स #वक्फ_बोर्ड_लापरवाही #NewsNationOnline


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading