NewsNation Online

FireFly In News

“इमाम हुसैन (र.अ.) की ज़िन्दगी सब्र, हिम्मत और सच्चाई की ज़िंदा मिसाल है” — मुफ्ती अल्लाहबख्श अमजदी

“इमाम हुसैन (र.अ.) की ज़िन्दगी सब्र, हिम्मत और सच्चाई की ज़िंदा मिसाल है” — मुफ्ती अल्लाहबख्श अमजदी

“इमाम हुसैन (र.अ.) की ज़िन्दगी सब्र, हिम्मत और सच्चाई की ज़िंदा मिसाल है” — मुफ्ती अल्लाहबख्श अमजदी

जालना: कर्बला के शहीदों की याद में 6 जुलाई को सुबह 9 बजे गांधी नगर स्थित इमाम अहमद रज़ा मस्जिद में एक विशेष सुन्नी इज्तेमा संपन्न हुआ।

यह आयोजन इमाम हुसैन (र.अ.) की कुर्बानी, सब्र, हिम्मत और हक की पैरवी की प्रेरणादायक मिसाल को समर्पित था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुफ्ती अल्लाहबख्श अमजदी ने कहा: “इमाम ए हुसैन (र.अ.) की ज़िन्दगी सब्र, हिम्मत, बेबाकी और सच्चाई की एक ज़िंदा मिसाल है। उन्होंने हक़ के लिए अपने 72 साथियों के साथ शहादत कबूल की, लेकिन बातिल से समझौता नहीं किया।”

उन्होंने आगे कहा, “कसरत हक़ का मापदंड नहीं होती, बल्कि सच्चाई ही असली मयार है, चाहे वह संख्या में कम ही क्यों न हो।”

कर्बला की याद और आशूरा की फजीलत

इज्तेमा में आशूरा की फजीलत, रोजा व नमाज़ की अहमियत और कर्बला की ऐतिहासिक घटना को तफ़सील से बयान किया गया। इस दौरान दुआए आशूरा भी पढ़ी गई।

इस मौके पर फातेहा ख्वानी की गई और आलम-ए-इस्लाम की सलामती व अमन-ओ-सुकून के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम का समापन सलात-ओ-सलाम के साथ हुआ, जिसके बाद शरबत और तबर्रुक का वितरण किया गया।

लंगर-ए-इमाम हुसैन (र.अ.) में उमड़ा जनसैलाब

इसी दिन नमाज-ए-मग़रिब के बाद लंगर-ए-इमाम हुसैन (र.अ.) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और हुसैनी जज्बे को अपनाने का पैग़ाम दिया।

आयोजन में सहयोग देने वाले प्रमुख नाम

इस आयोजन को सफल बनाने में हाजी अब्दुल रशीद, अली शेख, निसार शेख, जमीर शेख, मौलाना अरबाज़, यूसुफ शेख, अलीम बागवान, शफी बागवान, सलमान खान, आमिर खान, असलम शेख, महबूब बागवान, अमजद बागवान, ग़यास बागवान सहित मस्जिद कमेटी एवं गांधीनगर के नौजवानों ने विशेष परिश्रम किया।


#इमामहुसैन #कर्बला #सुन्नीइज्तेमा #लंगरएहुसैनी #दुआएआशूरा #हुसैनीजज्बा #मुफ्तीअल्लाहबख्शअमजदी #जालनाखबरें


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading