NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

पुराने जालना के संजयनगर क्षेत्र में वेश्यालय पर छापा: आंटी गिरफ्तार

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Raid on brothel in Sanjaynagar area of old Jalna: Aunty arrested

जालना: कदीम जालना पुलिस ने संजयनगर क्षेत्र में चल रहे अवैध वेश्यालय पर छापेमारी कर तीन महिलाओं को छुड़ाया है. यह वेश्यालय महिला द्वारा उसके घर से संचालित किया जा रहा था.

पुलिस ने एक नकली ग्राहक के जरिए जांच कर वेश्यालय की पुष्टि की और फिर कार्रवाई की, छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से बड़ी संख्या में कंडोम और नकद राशि बरामद हुई.

आंटी ग्राहकों से ₹1,000 लेती थी, जिसमें से ₹700 वह खुद रखती थी और ₹300 पीड़ित महिलाओं को देती थी. छुड़ाई गई महिलाओं की आर्थिक स्थिति दयनीय पाई गई, जिनमें से दो महिलाएं अपने पतियों से अलग थीं

इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है.

यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, और उप-अधीक्षक अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.निरीक्षक सिद्धार्थ माने और उनकी टीम, जिसमें उपनिरीक्षक ज्ञानदेव नागरे, किशोर वनवे ,मोरे, हवालदार सदा राठोड, महिला हवालदार प्रतिभा पंडुरे, पाईकराव, रेखा वाघमारे,  बाबा गायकवाड, कैलास चेके, तराल, चव्हाण अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights