NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना में मोबाइल लूट और जानलेवा हमला— साहसिक युवक की तत्परता से एक आरोपी पकड़ा गया, दो फरार

जालना में मोबाइल लूट और जानलेवा हमला — एक आरोपी पकड़ा गया

जालना में मोबाइल लूट और जानलेवा हमला — साहसिक युवक की तत्परता से एक आरोपी पकड़ा गया, दो फरार

जालना: शहर के चंदनझिरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल लूटने और चाकू से जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित की सूझबूझ और स्थानीय नागरिकों की तत्परता से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गए।

पीड़ित युवक सोहेल अजगर तांबोली (22 वर्ष), जो गोल्डन सिटी जालना में रहते हैं और रेलवे स्टेशन के पास पान की टपरी चलाते हैं, ने बताया कि 10 मई 2025 की रात करीब 11 बजे वह अपने दादी के घर टट्टुपुरा जा रहा था। जैसे ही वह महिंद्रा शोरूम के पीछे पुलिया के पास पहुंचा, तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और ₹8000 का रेडमी-8 मोबाइल जबरन छीन लिया।

सोहेल ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जिस पर उसके दो साथियों ने उसे छुड़ाने के लिए चाकू से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। शोर सुनकर शेख बशीर शेख उस्मान, मोहम्मद आमेर मोहम्मद गुलाम सहित अन्य नागरिक मौके पर पहुंचे और आरोपियों का पीछा किया। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन दो अन्य फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: विशाल संतोष टाकलकर (निवासी — नूतन वसाहत, जालना)
फरार आरोपी: अविनाश सालवे और अजय भालेराव (दोनों निवासी — नूतन वसाहत)

घटना की जानकारी मिलते ही चंदनझिरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह घटना जालना में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की ओर इशारा करती है, लेकिन साथ ही यह भी दर्शाती है कि सजग नागरिकों और साहसी युवाओं की तत्परता से अपराधियों को रोका जा सकता है।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading