The problems of North Indian passengers increased, demand for regular train operation from railways
*जालना-छपरा ट्रेन का भविष्य अनिश्चित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जालना: उत्तर भारतीय संघ, जालना ने दक्षिण मध्य रेलवे से जालना-छपरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 07652/07651) के नियमित संचालन की मांग की है. संगठन ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि यह ट्रेन अब तक विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है, लेकिन इसके नियमित संचालन को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है.
*कुंभ मेले के बाद भी अधिसूचना का इंतजार
संघ द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया कि प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मेले के समाप्त होने के बावजूद जालना-छपरा ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन से इस दिशा में त्वरित कदम उठाने की अपील की गई है.
मुख्य मांगें:
उत्तर भारतीय संघ ने रेलवे प्रशासन से निम्नलिखित मांगों को प्राथमिकता देने की अपील की है:
- -जालना से गोरखपुर के लिए नई दैनिक ट्रेन: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालना से गोरखपुर के लिए एक नई नियमित ट्रेन चलाई जाए.
- -जालना-छपरा ट्रेन को नियमित किया जाए: ट्रेन संख्या 07652/07651 को विशेष श्रेणी से हटाकर नियमित संचालन में शामिल किया जाए तथा इसे सप्ताह में 3 दिन छपरा एवं 4 दिन गोरखपुर तक विस्तारित किया जाए.
- -पूर्णा-पटना (साप्ताहिक) ट्रेन का औरंगाबाद तक विस्तार: वर्तमान में पूर्णा से चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को औरंगाबाद तक बढ़ाया जाए ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके.
- -त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनें: दीपावली, छठ, होली एवं गर्मी की छुट्टियों के दौरान विशेष ट्रेनें चलाई जाएं ताकि यात्रियों को समय पर यात्रा की सुविधा मिल सके.
*दक्षिण मध्य रेलवे पर भेदभाव का आरोप

उत्तर भारतीय संघ ने दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद पर जालना, औरंगाबाद एवं रोटेगांव क्षेत्र के यात्रियों के प्रति भेदभाव करने का आरोप लगाया है. संगठन का कहना है कि अब तक उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए किसी भी विशेष ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है. संघ ने रेलवे प्रशासन से इस भेदभाव को समाप्त कर त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनों की घोषणा करने की मांग की है.
उत्तर भारतीय संघ ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन पर संघ के अध्यक्ष सत्यजीत राय, सेक्रेटरी एड. आनंद एन. झा, कोषाध्यक्ष डॉ. शिव सहाय सिंह, संगठन मंत्री व प्रवक्ता शीतलाप्रसाद पाण्डेय, सुधीरकुमार सिंह, अजयकुमार यादव, रविनंदन शुक्ला, सुनिलकुमार शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, शंकर यादव, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, परशुराम उपाध्याय, अंगदप्रसाद तिवारी, शेख साहेबान आदि के नाम हैं
संघ ने रेलवे प्रशासन से उपरोक्त सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील की है और विशेष रूप से जालना-छपरा ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मांग की है.
#IndianRailways #TrainServices #NorthIndianPassengers #JalnaChhapraExpress #RegularTrainDemand #RailwayIssues #PassengerRights #TrainConnectivity #TravelConvenience #FestivalSpecialTrains #RailwayAdministration #PublicDemand #TrainExpansion #JalnaToGorakhpur #SCORailway #RailwayInfrastructure #TransportSolutions #TrainNetwork #TrainTravel #IndianTransport #PassengerWelfare #RailwayDevelopment
- What Is a Meteor Shower? A Beginner’s Guide to Watching the Night SkyA beginner-friendly explainer of meteors, radiant points, moonlight and viewing safety.
- Streaming Subscription Costs: How to Compare Plans and Avoid Surprise ChargesHow to evaluate streaming bundles, auto-renewal, regional pricing and cancellation.
- US Midterm Elections 2026: How House and Senate Elections WorkA nonpartisan explainer of congressional elections, districts and election administration.
- How to Check Whether an AI-Generated News Image Is MisleadingA practical verification guide for readers and journalists handling synthetic imagery.
- Google Discover पर न्यूज वेबसाइट कैसे पहुंचती है? प्रकाशकों के लिए जरूरी नियमसमाचार वेबसाइट के लिए मौलिक रिपोर्टिंग, शीर्षक, तस्वीर और विश्वसनीयता की गाइड।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.























