NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

चलिए प्रेम और सौहार्द का पैग़ाम फैलाएं

— राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी महाविद्यालय में दावत-ए-इफ्तार की रौशन शाम बनी एकता की मिसाल —

#दावत_ए_इफ्तार #प्रेम_और_सौहार्द #हिंदू_मुस्लिम_एकता #इफ्तार_2025

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

चलिए प्रेम और सौहार्द का पैग़ाम फैलाएं

— राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी महाविद्यालय में दावत-ए-इफ्तार की रौशन शाम बनी एकता की मिसाल

जालना: जब दिलों में मोहब्बत हो, ज़ुबानों पर दुआएं हों और नियत हो समाज को जोड़ने की, तब हर आयोजन एक इबादत बन जाता है। कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी महाविद्यालय, जालना में, जहां हर वर्ष की भांति इस बार भी “चलिए प्रेम और सौहार्द का पैग़ाम फैलाएं” इस पुनीत विचार के साथ दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम बड़े उत्साह, अपनत्व और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।

यह आयोजन कोई साधारण रस्म नहीं, बल्कि पिछले 32 वर्षों से सामाजिक समरसता और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का जीवंत उदाहरण है, जो महाविद्यालय द्वारा हर वर्ष ईमानदारी और श्रद्धा से आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम मंडल स्तंभ निर्माता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायणराव मुंढे ने की.कार्यक्रम में मौलाना सोहेल नदवी, मुफ्ती फहीम साहब, इकबाल पाशा, विजय कामड, D.Y.S.P.अनंत कुलकर्णी, पोलीस निरीक्षक सिद्धार्थ माने, सतकर मामा, कॉ. अण्णा सावंत, मिर्झा अफसर बेग, नबाब डांगे, मंसूर कुरैशी, सय्यद शाकीर, शेख अफसर (राहत ग्रुप), मोगल बेग, हमीद साहब (मैनेजर – बैंक ऑफ महाराष्ट्र), शेख मुजीब, सतीश सालुंके, अधिवक्ता डी. के. कुलकर्णी, डॉ. बसवराज कोरे, फेराज बागवान, शेख खलील, अहमद नूर, मोहन इंगले इमरान सिद्दीकी आदि मौजूद थे.

प्रा. सत्संग मुंढे: “32 वर्षों से यह इफ्तार केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का दीप है जो हम सबको जोड़ता है।”

मौलाना सोहेल नदवी: “कुरान हमें सिखाता है कि अमन, भाईचारा और इंसानियत का रास्ता ही सबसे बड़ा धर्म है।”

डॉ. नारायणराव मुंढे: “भारत की असली पहचान यही है कि यहाँ मंदिर की घंटी और मस्जिद की अज़ान एक साथ गूंजती है।”

कार्यक्रम में रोजेदार भाइयों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इफ्तार के बाद नमाज अदा की गई और समूचा परिसर भाईचारे से सराबोर दिखा।

संचालन लियाकत अली खान द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन डॉ. सुनंदा तिडके ने किया। आयोजन स्थल को शेख शमीम ने भव्यता से सजाया।

#दावत_ए_इफ्तार #प्रेम_और_सौहार्द #हिंदू_मुस्लिम_एकता #राष्ट्रमाता_इंदिरा_गांधी_महाविद्यालय #जालना_समाचार #इफ्तार_2025 #सामाजिक_समरसता #IndiaUnity #PeaceAndBrotherhood




कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम मंडल स्तंभ निर्माता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायणराव मुंढे ने की।

कार्यक्रम में अनेक मान्यवरों की उपस्थिति रही:

  • मौलाना सोहेल नदवी
  • मुफ्ती फहीम साहब
  • इकबाल पाशा
  • विजय कामड
  • D.Y.S.P. अनंत कुलकर्णी
  • पोलीस निरीक्षक सिद्धार्थ माने
  • सतकर मामा
  • कॉ. अण्णा सावंत
  • मिर्झा अफसर बेग
  • नबाब डांगे
  • मंसूर कुरैशी
  • सय्यद शाकीर
  • शेख अफसर (राहत ग्रुप)
  • मोगल बेग
  • हमीद साहब (मैनेजर – बैंक ऑफ महाराष्ट्र)
  • शेख मुजीब
  • सतीश सालुंके
  • अधिवक्ता डी. के. कुलकर्णी
  • डॉ. बसवराज कोरे
  • फेराज बागवान
  • शेख खलील
  • अहमद नूर
  • मोहन इंगले
  • इमरान सिद्दीकी

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights