NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.


  जालना में 1 से 3 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी — वज्रपात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील


जालना में 1 से 3 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी — वज्रपात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

जालना, 30 मार्च 2025:
मौसम विभाग, कुलाबा (मुंबई) द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, जालना जिले में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2025 तक मौसम के मिज़ाज में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने जिले के लिए “यलो अलर्ट” घोषित करते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पूर्वानुमान के अनुसार:

  • 1 व 2 अप्रैल 2025: कुछ स्थानों पर तेज़ गर्जना, बिजली गिरने, 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका है।
  • 3 अप्रैल 2025: कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने तथा गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा दिशा-निर्देश:

  1. बिजली चमकने या तेज़ हवा के समय पेड़ों के नीचे खड़े न रहें। सुरक्षित आश्रय लें, और खतरनाक जगहों पर सेल्फी न लें।
  2. आंधी-तूफान के समय विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें। ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, साइकिल और धातु से बने उपकरणों से दूर रहें।
  3. खुले मैदान, टॉवर, विद्युत खंभे, धातु की बाड़ या ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े न हों। झूलती हुई बिजली की तारों से दूर रहें।
  4. बिजली चमकते समय यदि खुले में हों तो घुटनों के बल बैठकर, सिर व कान को ढकें और ज़मीन से कम से कम संपर्क रखें।
  5. किसान भाई फसल को ओलावृष्टि व वर्षा से बचाने के लिए पहले से व्यवस्था करें।
  6. शेतमाल को सुरक्षित स्थान पर संग्रहित करें। यदि मंडी में बिक्री हेतु लाया गया हो, तो उसे नुकसान से बचाने के उपाय सुनिश्चित करें।
  7. पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें।

आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें:
जिला नियंत्रण कक्ष, जालना: 02482-223132
या निकटतम तहसील कार्यालय एवं पुलिस स्टेशन

नोट: सभी नागरिकों से अपील है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी जोखिम से बचने हेतु निर्देशों का पालन करें।




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading