NewsNation Online

FireFly In News

मुजाहिद खान चौक से कूंडलीका तक बनेगी अंडरग्राउंड नाली

मुजाहिद खान चौक से कूंडलीका तक बनेगी अंडरग्राउंड नाली

मुजाहिद खान चौक से कूंडलीका तक बनेगी अंडरग्राउंड नाली

बरसात की परेशानी से मिलेगी राहत, स्ट्रीट लाइट्स भी लगेंगी

सैयद जमील मौलाना ने विधायक खोतकर को सौंपा ज्ञापन, रखी जनभावनाएं

जालना: शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग — मुजाहिद खान चौक से टट्टूपुरा और रामतीर्थ श्मशान भूमि टी पॉइंट तक — लंबे समय से बदहाल अवस्था में था। बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलभराव और गंदगी का शिकार रहता था। इसके चलते न केवल दैनिक यातायात प्रभावित होता था, बल्कि अंतिम संस्कार जैसी गंभीर परिस्थितियों में भी नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं, स्ट्रीट लाइट्स की अनुपस्थिति के कारण रात में सुरक्षा का संकट भी बना रहता था।

सैयद जमील मौलाना ने रखी जनता की भावनाएं

दरगाह राजबाग शेर सवार के मुतवली सैयद जमील मौलाना ने इस विषय में विधायक अर्जुन खोतकर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कब्रिस्तान और श्मशान भूमि तक जाने का सीधा रास्ता है। गंदगी, जलभराव और अंधेरे की वजह से यह मार्ग वर्षों से परेशानी का कारण बना हुआ है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मार्ग असुरक्षित बना रहता है।

विधायक खोतकर ने दी शीघ्र कार्य की गारंटी

विधायक अर्जुन खोतकर ने सैयद जमील मौलाना की बातों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को तत्काल दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जल्द ही आरसीसी अंडरग्राउंड नाली का कार्य शुरू होगा, जो मुजाहिद खान चौक से कुंडलीका नदी तक बनेगी। साथ ही पूरे क्षेत्र में 29 स्ट्रीट लाइट्स और 2 हाईमास्ट लाइट्स लगाई जाएंगी ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार

विधायक खोतकर की घोषणा के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। सैयद जमील मौलाना ने बताया कि इस फैसले का क्षेत्र की जनता ने खुले दिल से स्वागत किया है। सभी को उम्मीद है कि अब यह मार्ग भी शहर की अन्य मुख्य सड़कों की तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और रोशन बनेगा।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading