NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

ईवीएम हटाओ अभियान: सेवली से शुरू हुआ जन आंदोलन
*राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान का आगाज़

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

EVM Hatao Abhiyan: Public movement started from Sevli
*Signature campaign started across the state

जालना: वंचित बहुजन आघाडी ने ईवीएम के खिलाफ राज्यव्यापी जन आंदोलन की शुरुआत की है.इस अभियान की शुरुआत वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश आंबेडकर ने 3 दिसंबर 2024 को अकोला में अपनी हस्ताक्षर से की. इसी के तहत 10 दिसंबर 2024 को जालना तहसील के सेवली गांव में वंचित बहुजन आघाडी के मराठवाड़ा उपाध्यक्ष दीपक डोके ने अपने हस्ताक्षर से इस अभियान का उद्घाटन किया. 

राज्यभर में ईवीएम के विरोध में जन आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया गया है. यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा. आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, और 3 दिसंबर से 16 दिसंबर 2024 तक राज्यभर में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा.

इस मौके पर मतदाताओं से अपील की गई कि वे ईवीएम विरोधी हस्ताक्षर अभियान में भाग लें और अपने समर्थन से इस आंदोलन को मजबूती दें. इस कार्यक्रम में वंचित बहुजन आघाडी के मराठवाड़ा उपाध्यक्ष दीपक डोके के साथ दिलीप मगर, दत्ता खाडे, उद्धव खाड़े, मुकुंद काले, आशामती काले, वंदना सिताराम काले, रंजना नितिन काले, लता सुरेश काले, सुनीता बाबासाहेब काले, विमल बबन नितनवरे, गणपत काले और सैकड़ों मतदाताओं ने हिस्सा लिया.

आंदोलन को जन समर्थन मिल रहा है, और यह राज्यभर में जन चेतना फैलाने का काम कर रहा है. वंचित बहुजन आघाडी के नेतृत्व में यह अभियान लोकतंत्र की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights