Deputy Chief Minister Ajit Pawar inspected the administrative building and planning building, gave instructions for quality and sustainable works
जालना: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को जालना में प्रशासनिक इमारत और नवनिर्मित नियोजन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले होने चाहिए. साथ ही, उन्होंने आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया ताकि इमारतों की कार्यक्षमता और दीर्घायु बनी रहे.
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री पवार के साथ विधायक नारायण कुचे, विधायक विक्रम काळे, पूर्व विधायक सतीश चव्हाण, जिल्लाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, निवासी उपजिलाधिकारी गणेश महाडिक, उपजिलाधिकारी नम्रता चाटे, उपविभागीय अधिकारी श्रीमंत हारकर और जिला नियोजन अधिकारी सूर्यवंशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जिलाधिकारी डॉ. पांचाल से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से विद्युत व्यवस्था, सोलर पैनल, सीढ़ियां और अग्निशमन उपकरणों की गुणवत्ता पर जोर दिया, ताकि भवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इमारत और उसके परिसर की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यालय परिसर हमेशा स्वच्छ और सुव्यवस्थित बना रहे.
