NewsNation Online

FireFly In News

जालना: एसटी बस और आयशर ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 20 से अधिक घायल

Jalna: Two died more than 20 injured in collision between ST bus and Eicher truck

*जालना तहसील के नाव्हा रोड पर हुई घटना

जालना: शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जालना तहसील के नव्हा के पास एसटी महामंडल बस और आयशर मिनी ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालना से बुलढाणा की ओर जा रही एसटी महामंडल की बस और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार आयशर ट्रक के बीच यह दुर्घटना हुई.दोनों वाहन तेज गति में थे, जिससे जोरदार टक्कर हुई. हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत जालना जिला सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया.

खबर लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया जा रहा था. घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

जालना: एसटी बस और आयशर ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 20 से अधिक घायल


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading