NewsNation Online

FireFly In News

“अंबड के सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी मच्छिंद्र सपकाल के हत्या के आरोपी गिरफ्तार”

“Accused of the murder of retired bank employee Machhindra Sapkal of Ambad arrested”

जालना: अंबड में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी मच्छिंद्र सपकाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई जालना की स्थानीय अपराध शाखा और अंबड पुलिस के संयुक्त प्रयास से हुई.

*हत्या का मामला 
मच्छिंद्र गंगाधर सपकाल (उम्र 60) का शव अंबड तहसील के शिराढोण गांव में अंशीराम वाबल के खेत के पास पाया गया था. इस घटना के बाद गणेश मच्छिंद्र सपकाल (उम्र 35, निवासी शिराढोण) ने अंबड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.

फोटो हत्यारा को गिरफ्तार करने में पुलिस की टीम को सफलता मिली

* आरोपी ने किया गुनाह कबूल 
पुलिस ने हत्या के आरोपी ज्ञानेश्वर दशरथ सपकाल (उम्र 32, निवासी शिराढोण) को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. उसने बताया कि मृतक मच्छिंद्र सपकाल ने उसके पहले विवाह को तुड़वा दिया था, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इसके अलावा, मच्छिंद्र ने आरोपी की मां के साथ मारपीट की थी, जिससे आरोपी ने गुस्से और बदले की भावना में आकर लकड़ी के डंडे से मच्छिंद्र के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

फोटो मृतक मच्छिंद्र सपकाल

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और अंबड उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया. इसमें स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, अंबड पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सतीश जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल गुरले, उप-निरीक्षक राजेंद्र वाघ, छोटूराम ठुबे, भगवान नरोडे और हेड कॉन्स्टेबल विष्णु चव्हाण, दीपक पाटील, सैम्युअल कांबले, रामप्रसाद पहुरे, लक्ष्मीकांत आडेप, सागर बाविस्कर, दत्ता वाघुंडे, देवीदास भोजणे, पुलिस सिपाही संजय क्षीरसागर, स्वप्निल भिसे, देवा डेहंगले, अरुण मुंढे, अक्रूर धांडगे, भागवत खरात, कैलास चेके सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading