NewsNation Online

FireFly In News

वेदांत घाडगे बने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन 2025, एशियन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

वेदांत घाडगे बने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन 2025, एशियन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

बोधगया, बिहार | ग्लोरियस चेस अकैडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वेदांत शिवाजी घाडगे ने राष्ट्रीय शतरंज की 12वीं अमेच्योर बिलो 1700 चैंपियनशिप 2025 में अपराजित रहते हुए खिताब जीतकर महाराष्ट्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 25 से 29 मार्च 2025

वेदांत ने प्रतियोगिता में नौ में से नौ अंक प्राप्त कर अपने विरोधियों को मात दी और एशियन चेस चैंपियनशिप में चयन भी सुनिश्चित किया। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से उन्हें कैंडिडेट मास्टर (CM) का प्रतिष्ठित खिताब भी दिया गया। समापन समारोह में ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रतिस्पर्धियों पर शानदार जीत:

  • ईशान सात्वत (FIDE 1440) – बिहार
  • गुणासेलवरम टी (FIDE 1535) – आरबीआई
  • साकेत कुमार (FIDE 1580) – बिहार
  • वीर पटेल (FIDE 1608) – गुजरात
  • एफएम मुत्थू कन्नन (FIDE 1556) – तमिलनाडु
  • आईएम जयकिशन जयस्वाल (FIDE 1616) – उत्तर प्रदेश
  • जीएम अव्यय शर्मा (FIDE 1586) – बिहार
  • देवांश केशरी (FIDE 1633) – बिहार
  • प्रशांत कुमार सिंह (FIDE 1651) – बिहार

सम्मान और बधाइयाँ:

वेदांत को सम्मानित करने वालों में वास्तुविहार के CEO श्री विनय तिवारी, भारत के पहले ग्रैंडमास्टर श्री प्रवीण ठिपसे, AICF के कोषाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार तथा फिडे वर्ल्ड चेस फेडरेशन के सदस्य श्री रथीनाम अनंतराम शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र शतरंज संघ के सचिव श्री निरंजन गोडबोले, जालना जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दयानंद भक्त, कोच श्री सतीश ठाकुर और श्री कृष्णा ठाकुर समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वेदांत को बधाई दी और आगामी एशियन स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।






Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading