NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

बीड की मस्जिद में आधी रात हुआ धमाका: संदल जुलूस से शुरू हुआ विवाद, FIR में बड़ा खुलासा

बीड की मस्जिद में आधी रात हुआ धमाका: संदल जुलूस से शुरू हुआ विवाद, FIR में बड़ा खुलासा

बीड (महाराष्ट्र): रविवार आधी रात बीड जिले के गेवराई तहसील के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। यह धमाका करीब 2:30 बजे हुआ और इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच में अब तक जो जानकारी सामने आई है, वह चौंकाने वाली है।

आख़िर उस रात हुआ क्या था?

इस मामले को लेकर राशेद अली हुसैन सैय्यद ने तलवाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। FIR में उन्होंने पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया है।

FIR के अनुसार, 29 मार्च को अर्धमसला गांव में हर साल की तरह सय्यद बादशाह का संदल जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में गांव के सभी धर्मों और जातियों के लोग शामिल होते हैं। रात करीब 9:30 बजे यह जुलूस शुरू हुआ। उसी समय आरोपी युवकों ने जुलूस में शामिल लोगों को गालियां देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

हालांकि गांव के पूर्व सरपंच बालासाहेब राऊत और अन्य वरिष्ठ लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत किया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने घर चले गए।

रात 2:30 बजे हुआ धमाका

30 मार्च की रात करीब 2:30 बजे मस्जिद में तेज धमाका हुआ। मस्जिद के पास रहने वाले शिकायतकर्ता सैय्यद दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां धुआं उठ रहा था और गांव के लोग इकट्ठा हो चुके थे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये सब कैसे हुआ।

आरोपियों को भागते हुए देखा गया

जब लोग मस्जिद के अंदर गए, तो देखा कि धार्मिक किताबें बिखरी पड़ी थीं, फर्श टूट चुका था और पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। उसी वक्त शिकायतकर्ता के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने दो युवकों को वहां से भागते हुए देखा। चूंकि दोनों गांव के ही थे, उनकी पहचान तुरंत हो गई।

पूर्व सरपंच राऊत ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 3-4 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलवाडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स:
#BIDMasjidBlast,
#BeedNews,
#SandalJulus,
#CommunalTension,
#MaharashtraBreakingNews




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading