NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

डोनाल्ड ट्रम्प के टैक्स बम से दुनिया में हड़कंप, सोने की दुकानों पर लंबी कतारें

#TrumpTax #GlobalTradeCrisis #सोना #विश्वव्यापार

डोनाल्ड ट्रम्प के टैक्स बम से दुनिया में हड़कंप, सोने की दुकानों पर लंबी कतारें

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा आयात पर 10% से 49% तक ‘जैसे को तैसा’ टैक्स लगाने के फैसले ने वैश्विक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं जन्म दी हैं। दुनिया के कई देशों ने इस कदम को एकतरफा, खतरनाक और वैश्विक मंदी को बढ़ावा देने वाला बताया है।

कुछ देशों ने जहां व्यापारिक जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, वहीं कई देशों ने अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौतों की संभावना तलाशी है। इस टैक्स के चलते कई देशों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

देशों की प्रतिक्रियाएं – कौन क्या बोला?

  • ब्रिटेन: व्यावसायिक सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स ने कहा कि ब्रिटेन अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहा है।
  • कनाडा: प्रधानमंत्री कार्नी बोले, “हम अपने कामगारों की रक्षा करेंगे और ट्रम्प प्रशासन के इस टैक्स का जवाब देंगे।”
  • जर्मनी: वित्त मंत्री रॉबर्ट हाबेक ने कहा, “यह अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए महंगाई का दिन होगा और वैश्विक मंदी को जन्म दे सकता है।”
  • स्पेन: मंत्री कार्लोस क्येर्पो ने कहा कि अमेरिका-स्पेन व्यापार वार्ता आवश्यक है।
  • यूक्रेन: मंत्री युलिया स्विरीडेंको ने कहा कि यह शुल्क छोटे उत्पादकों को चोट पहुंचाएगा।
  • चीन: चीन ने इस कदम को “खतरनाक और एकतरफा” बताया और जवाबी कदम की चेतावनी दी।
  • ताइवान: 32% हाईटेक टैक्स को “अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और अमेरिका से आधिकारिक आपत्ति जताई।
  • ब्राज़ील: जवाबी टैक्स की अनुमति दी और WTO में मामला उठाने की योजना बनाई।
  • इज़राइल: सरकार टैक्स के प्रभावों का मूल्यांकन कर रही है।
  • वियतनाम: शेयर बाजार में गिरावट और सोने की कीमतों में उछाल देखा गया।
  • थाईलैंड: अमेरिका के साथ संतुलित व्यापार समझौते की संभावना पर विचार।
  • जापान: अतिरिक्त शुल्क को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया।
  • ऑस्ट्रेलिया: टैक्स को निरर्थक बताया, लेकिन तत्काल जवाब से इनकार किया।

पेंगुइनों पर भी टैक्स! सोशल मीडिया पर ट्रम्प का मजाक

राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया के अधीन हर्ड आइलैंड और मैकडोनाल्ड आइलैंड जैसे निर्जन द्वीपों पर भी 10% टैक्स लगा दिया है, जहां कोई इंसान नहीं रहता और केवल पेंगुइन हैं। इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा—”क्या अब ट्रम्प पेंगुइनों से भी टैक्स वसूलेंगे?”

Focus Hashtags:
#DonaldTrump,
#TrumpTax,
#GlobalTradeCrisis,
#सोना,
#विश्वव्यापार,
#TradeWar,
#ImportTax,
#महंगाई,
#WTO,
#BreakingNews



आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading