जश्न-ए-गौसुल आजम, जश्न-ए-गरीब नवाज़ और जश्न-ए-जिंदा नवाज़ रहमानी पीर की तैयारियां पूरी
जालना: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जालना शहर के समाजसेवी मुनवरखान गुलखान लाला के प्रयासों से शेर सवार नगर स्थित कंपाउंड में भाईचारे के प्रतीक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जश्न-ए-गौसुल आजम (र.अ), जश्न-ए-गरीब नवाज़ (र.अ) तथा जश्न-ए-जिंदा नवाज़ रहमानी पीर (र.अ) का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा।
इस उपलक्ष्य में 1 नवंबर को “लंगर-ए-आम” का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। शाम को महफिले समा और कव्वाली का मुकाबला भी होगा, जिसमें स्थानीय और बाहर से आए कव्वाल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

इस समय चेन्नई (मद्रास) के गादी नशीन हजरत नूरानी पीर जिंदानवाज, रहमानी पीर जिंदानवाज और सुभानी पीर जिंदानवाज उपस्थित रहेंगे। साथ ही मुंबई से गादी नशीन हजरत ख्वाजा सैयद नासिरउद्दीन शाह क़ादरी अल-चिश्ती, इफ्तेख़ार मुनीर पीर जिंदानवाज, सलाउद्दीन शाह क़ादरी, मुईन शाह क़ादरी, इमरान शाह क़ादरी, आलिम शाह क़ादरी, जुनैद शाह क़ादरी सहित एडवोकेट अरशद, एडवोकेट ज़हीर, एडवोकेट अमजद, अनवर क़ादरी, हैदर क़ादरी और शकील शाह प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

आयोजक मुनवरखान लाला ने बताया कि शनिवार को नमाज़े-असर के बाद शजरा और फातिहा खानी होगी; नमाज़-ए-मग़रिब के बाद उलमा-ए-किराम के बयान होंगे; तथा नमाज़-ए-ईशा के बाद महफिले समा और कव्वाली मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
दरगाह राजाबाग़ शेर सवार के मुतवल्ली सैयद जमील मौलाना, दरगाह मियां साहब बाबा के हाफिज अनीस सैयद नजमुद्दीन, दरगाह निर्गुण शाह बाबा के सैयद लाल दादामिया जागीरदार, दरगाह गैबी पीर के नसरुल्लाह खान लाला, दरगाह गरीब शाह बाबा के शेख सिराज और शेख अज़ीम ने नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

कार्यक्रम आयोजकों ने साफ-सफाई, व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का भरोसा दिलाया है और स्थानीय नागरिकों से भी आयोजन में सहयोग देने की अपील की है।
- Jalna Water Crisis 2026: Reservoir Storage, Tanker Supply and What Residents Need to KnowA guide to understanding Jalna water storage, tanker figures and the official records residents should consult.
- Free Fire India Launch Date 2026: What Is Official and What Remains a Rumour?Free Fire India launch date 2026: How to verify official Garena announcements, avoid fake APKs and check genuine app-store listings.
- Microsoft Offers Voluntary Buyouts to Around 60,000 Eligible Staff: India and US ExplainedMicrosoft voluntary buyouts 2026: About 60,000 staff eligible across India, US and other markets. Who qualifies and what employees should check.
- Ballon d’Or 2026: हैरी केन बने विजेता, पुरस्कारों की आधिकारिक सूची कहां देखें?Ballon d’Or 2026: हैरी केन ने पुरुष पुरस्कार जीता. जानें विजेता सूची कहां देखें और वायरल लीक में क्यों फैला भ्रम.
- Hyundai Bayon भारत में ₹9.99 लाख में लॉन्च: AI फीचर्स, ADAS, इंजन और वेरिएंटHyundai Bayon India launch: ₹9,99,900 से कीमत, 1.5L पेट्रोल इंजन, AI voice assistant और Level 2 ADAS. जानें वेरिएंट व फीचर्स.
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















