NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना के पवन झोल ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो पंच परीक्षा उत्तीर्ण की

Jalna’s Pawan Zhol passed the international Taekwondo referee exam

जालना: छत्रपति क्रीड़ा संकुल, बालवाड़ी, पुणे में इंडिया ताइक्वांडो की आधिकारिक संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो पंच परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा में दुनिया भर से 300 पंचों ने हिस्सा लिया, जिसमें भारत से केवल 15 पंचों का चयन किया गया था.

जालना जिले के ताइक्वांडो एसोसिएशन से जुड़े राष्ट्रीय खिलाड़ी और पंच पवन झोल भी इन 15 में शामिल थे और उन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की. खास बात यह है कि वे मराठवाड़ा से यह परीक्षा पास करने वाले पहले खिलाड़ी-पंच बन गए हैं. इससे पहले मराठवाड़ा से किसी ने भी यह परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी.

पवन झोल की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन जालना जिला के अध्यक्ष अरविंद देशमुख, सचिव सचिन आर्य, अशोक पडुल, धनसिंग सूर्यवंशी, जिला ओलंपिक संगठन के सचिव शेख चांद, पूर्व सभापति रमेश जाधव, सचिन गादेवाड, मयूर पिवल, डी. बी. मोरे समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading