NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

29.65 किलो गांजा जब्त, बाजार कीमत लगभग ₹8,91,850, चार आरोपी गिरफ्तार

Gondi Police action: 29.65 kg ganja seized, market value around ₹8,91,850, four accused arrested

जालनर:गोंदी पुलिस ने महाकाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 29.65 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹8,91,850 आंकी गई है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

*गांजा बिक्री की सूचना पर छापा

10 फरवरी 2025 को सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष खांडेकर को सूचना मिली थी कि महाकाला स्थित जिलानी वाडा में अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए रखा गया है. वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने छापा मारा.

*आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

जांच में पता चला कि आरोपी जिलानी शेख, मुजम्मिल शेख, मुस्तकिम शेख और नुसरतजहा अफसर शेख एक संगठित तरीके से गांजा बिक्री का धंधा चला रहे थे. पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर चारों के खिलाफ NDPS एक्ट 1985 की धारा 8(क), 20(ब) II (क) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है.

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में  सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष खांडेकर, पुलिस उपनिरीक्षक बलभीम राउत, इब्राहीम शेख, किरण हावले, प्रतिभा पठाडे, पुलिस हेड कांस्टेबल रामदास केंद्रे, अशोक नागरगोजे, गणेश मुंढे, पुलिस नायक बाबासाहेब डमाले, कांस्टेबल दीपक भोजणे, सिद्दीकी, सुरेश राठौड़, अंकुश पठाडे, अंकुश पोटे, नवनाथ राउत, शहादेव कनसे, महिला पुलिस कांस्टेबल राठौड़ और मीरा मुसळे शामिल थे.
मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष खांडेकर कर रहे हैं.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading