साफ-सफाई से संक्रमण का खतरा कम
स्टाफ नर्स नीता गुढेकर ने विद्यार्थियों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से बचने के उपाय समझाए. उन्होंने भोजन से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ पानी पीने तथा आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी. इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कानडे, स्टाफ नर्स नीता गुढेकर, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी रवि गायकवाड और आशा कार्यकर्ता ज्योति तांबट की देखरेख में विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोलियां दी गईं. अभियान को सफल बनाने में स्कूल की मुख्याध्यापिका अख्तर जहां कुरैशी सहित शिक्षक अ. वहीद जावेद, रेखा गायकवाड, शिरीन समीना, ज्योति वाघ और रईसा बेग ने सहयोग किया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने और पेट के कीड़ों से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया. संबंधित खबरें: जालना की ताजा खबरें और जालना स्वास्थ्य समाचार. अधिक जानकारी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध है.यह भी पढ़ें:
➤ बाल दिवस 2026: ‘बच्चे हमारी सबसे उजली उम्मीद’, रयान ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो का संदेश
➤ सीए के लिए AI खतरा नहीं, वरदान: WIRC अध्यक्ष सौरभ अजमेरा
➤ सूखे में राहत: मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 2.96 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा फीस माफ
जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करेंसीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.

















