अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को जिलाधिकारी आशिमा मित्तल ने वितरित किए शेल्टर और हाइजीन किट्स
जालना: जिले में हाल ही में हुई लगातार बारिश से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट (CARD) के माध्यम से शेल्टर और हाइजीन किट्स का वितरण किया गया।
यह किट्स जिलाधिकारी आशिमा मित्तल के हाथों शहर के प्रभावित परिवारों को प्रदान किए गए। वितरण कार्यक्रम भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सामाजिक न्याय भवन में सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापालिका आयुक्त संतोष खांडेकर, समाज कल्याण के सहायक आयुक्त राजू एडके, सनदी लेखापरीक्षक स्नेहल मोदाले, निखिल बाहेती, डॉ. दीपक बुक्तरे, पत्रकार नूर अहमद कुरैशी, CARD के अध्यक्ष सुवर्णा दांडगे, उपाध्यक्ष डॉ. रामदास निहाल, सचिव पुष्कराज तायडे और कोषाध्यक्ष सोनिया तेलगड़ उपस्थित रहे।
वितरित किट्स में ताडपत्री, सतरंजी, मच्छरदानी, टूथपेस्ट, ब्रश, कपड़े धोने और शरीर की सफाई का साबुन, सेनेटरी नैपकिन, डोरी और बैग जैसी आवश्यक सामग्री शामिल थी। जिल्हाधिकारी आशिमा मित्तल ने CARD की मदद की सराहना की और कहा कि आपदा के समय ऐसी पहल समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्था को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का प्रारंभ पुष्कराज तायडे ने किया। उन्होंने बताया कि अमेज़ॉन और डोनेट कार्ट की मदद से जालना जिले के 300 अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को किट्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका वितरण जिलाधिकारी के हाथों किया गया और प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन प्रा. डॉ. रामदास निहाल ने किया। इस मौके पर भास्कर उघडे, विशाल उघडे और राहुल उघडे ने विशेष योगदान दिया। प्रभावित परिवारों ने इस पहल के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया और इसे सामाजिक सहयोग की मिसाल बताया।

- पेट की खराबी से भी हो सकता है डिप्रेशन? जानिए गट और दिमाग का वैज्ञानिक कनेक्शनआज की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खान-पान और बढ़ते तनाव का असर सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हमारा पेट और दिमाग एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। यदि पाचन तंत्र लंबे समय तक ठीक से काम नहीं करता, तो इसका असर मूड, तनाव… Read more: पेट की खराबी से भी हो सकता है डिप्रेशन? जानिए गट और दिमाग का वैज्ञानिक कनेक्शन
- शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 78,000 के पार, निवेशकों की हुई 8.5 लाख करोड़ की कमाईजुलाई की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रही है। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बाजार में तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ। सोमवार के कारोबार में BSE Sensex 78,000 के अहम स्तर को पार कर गया, जबकि Nifty 50 भी 24,390 के करीब पहुंच गया। पिछले… Read more: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 78,000 के पार, निवेशकों की हुई 8.5 लाख करोड़ की कमाई
- Online Shopping Tips: Amazon-Flipkart की सेल में ऐसे पहचानें असली डिस्काउंट, नहीं होगी पैसों की बर्बादीऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और इन दिनों Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मेगा सेल चल रही है। कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए “सबसे बड़ा डिस्काउंट”, “Lowest Price Ever” और “Best Deal” जैसे दावे करती हैं। लेकिन हर बार ये ऑफर वास्तव में सबसे सस्ते हों, ऐसा जरूरी… Read more: Online Shopping Tips: Amazon-Flipkart की सेल में ऐसे पहचानें असली डिस्काउंट, नहीं होगी पैसों की बर्बादी
- पहले संडे को कमाई में आया बड़ा उछाल, तीन दिन में 34 करोड़ के पार पहुंची आलिया-शरवरी की फिल्मयश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जोड़ी वाली इस एक्शन-थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी रफ्तार पकड़ ली… Read more: पहले संडे को कमाई में आया बड़ा उछाल, तीन दिन में 34 करोड़ के पार पहुंची आलिया-शरवरी की फिल्म
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर PM मोदी का संदेश, युवाओं को दिया बड़ा मंत्रभारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा, उद्योग और भारत की अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद किया। ‘भारत की एकता और प्रगति के लिए… Read more: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर PM मोदी का संदेश, युवाओं को दिया बड़ा मंत्र
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































Leave a Reply