NewsNation Online

FireFly In News

HMPV वायरस का कहर! स्कूल-कॉलेज बंद, WHO ने मांगी रिपोर्ट

HMPV virus wreaks havoc! Schools and colleges closed, WHO seeks report

HMPV वायरस के कारण पूरी दुनिया में चिंता बढ़ रही है। इसी बीच, चीन में HMPV वायरस के कारण स्थिति बिगड़ रही है। वुहान में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बच्चों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस वायरस के बढ़ते मामलों के कारण WHO भी चिंतित है। WHO ने चीन से HMPV की पूरी जानकारी मांगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वुहान में पिछले 10 दिनों में HMPV वायरस के मामलों में 529% की वृद्धि हुई है।

भारत में भी HMPV वायरस का प्रकोप

HMPV वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। भारत, मलेशिया, जापान, कज़ाकिस्तान और ब्रिटेन में मामले बढ़ रहे हैं। भारत के 5 राज्यों में अब तक 8 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 2 मामले पाए गए हैं। नागपुर में 13 साल की एक लड़की और 7 साल का एक लड़का संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी मरीज पाए गए हैं। केंद्र सरकार सतर्क है।

केंद्र सरकार सतर्क

केंद्र सरकार ने राज्यों को इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों पर नजर रखने के लिए कहा है। साथ ही, HMPV से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ डिजिटल बैठक की, जिसमें उन्होंने श्वसन संबंधी बीमारियों, HMPV मामलों और इसके प्रबंधन के लिए देश की तैयारियों का जायजा लिया।

HMPV क्या है?

चीन सहित कई देशों में नया ह्यूमन मेटाप्युमोवायरस पाया गया है, जिसे HMPV कहा जा रहा है। यह एक सामान्य श्वसन वायरस है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों में फैल सकता है। यह वायरस कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित करता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह वायरस फैल सकता है।

HMPV के लक्षण क्या हैं?

CDC के अनुसार, HMPV से जुड़े सामान्य लक्षणों में खांसी, गले में खराश, नाक बंद या बहना, सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द, थकान, ठंड लगना और बुखार शामिल हैं।

HMPV से कैसे बचें?

HMPV वायरस से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें, क्योंकि यह खांसी और जुकाम के कारण फैलता है। बार-बार हाथ धोएं, संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और घर लौटने के बाद हाथ अच्छी तरह से साफ करें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें। वर्तमान में HMPV वायरस के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading