साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। अपनी हालिया फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान उन्होंने यह खुशखबरी साझा की। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद अभिनेत्री ने विराम लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद वह कुछ समय के लिए मैटरनिटी लीव पर जाएंगी।
मैटरनिटी लीव के बाद करेंगी वापसी
मीडिया से बातचीत में सामंथा ने कहा, “अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए ‘मा इंटी बंगारम’ के बाद मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी। उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी।” इस दौरान मंच पर उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु भी मौजूद थे। उनके इस बयान के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बेबी बंप की तस्वीरों से शुरू हुई थीं चर्चाएं
फिल्म की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई फैंस ने उनके बेबी बंप को देखकर कयास लगाए थे कि अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। बाद में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने भी बताया कि सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरण में हैं और इस नए सफर को लेकर बेहद खुश हैं। फिल्म की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने भी कहा कि सामंथा की प्रेग्नेंसी और फिल्म की सफलता, दोनों उनके जीवन के बेहद खास पल हैं।
//www.instagram.com/embed.js
राज निदिमोरु से शादी के बाद परिवार में नई खुशियां
सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरु से कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान हुई थी, जहां सामंथा के अभिनय की खूब सराहना हुई थी। बाद में दोनों ने ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी साथ काम किया। अब शादी के कुछ महीनों बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



























































Leave a Reply