NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर जालना पुलिस दल की ‘रन फॉर यूनिटी’ — एकता और फिटनेस का दिया संदेश

जालना : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जालना पुलिस दल की ओर से “रन फॉर यूनिटी” पाँच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह दौड़ 31 अक्टूबर 2025 की सुबह 7 बजे गांधी चमन से पुलिस मुख्यालय, जालना मार्ग पर संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक मा. श्री अजय कुमार बंसल और अपर पुलिस अधीक्षक मा. श्री आयुष नोपाणी ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना बताया गया।


विजेताओं की सूची

  • 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
    • प्रथम स्थान : पोलीस निरीक्षक श्री शेवाळे
    • द्वितीय स्थान : डॉ. कैलाश सचदेव
  • सार्वजनिक (पुरुष) वर्ग
    • प्रथम : मोहन जगताप
    • द्वितीय : नितिन पवार
    • तृतीय : निखिल पडुळ
  • महिला सार्वजनिक वर्ग
    • प्रथम : सोनाली जारवाल
  • विद्यार्थी वर्ग
    • प्रथम : रियाज खान
    • द्वितीय : फरमान पटेल
    • तृतीय : दीपक गवळी
  • पुलिस अंमलदार (पुरुष)
    • प्रथम : बाळू शिंदे
    • द्वितीय : टी. एन. नागवे
    • तृतीय : सचिन चौधरी
  • पुलिस अंमलदार (महिला)
    • प्रथम : वैशाली राठौड
    • द्वितीय : अंजली हटकर
    • तृतीय : पल्लवी राऊत

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे — जिनमें मा. श्री राहुल अग्रवाल, मा. श्री हेमंत ठक्कर, मा. श्री डॉ. दीपक बगडिया, मा. श्री सौरभ लोहीया, मा. श्री सुमित वनवारी, ॲड. महेश धन्नावत, मा. डॉ. विठ्ठल पवार, मा. श्री रवि भक्कड, मा. श्री जगदीश गौड, मा. श्री सुरेश केसापूरकर, मा. श्री अनंत कुलकर्णी (उपअधीक्षक, जालना), मा. श्री रवींद्र निकाळजे (उपअधीक्षक, गृह विभाग), मा. श्री पंकज जाधव (पो.नि., स्थानिक गुन्हे शाखा), मा. श्री रायत्तुवार (पो.नि., पोलीस कल्याण विभाग), मा. श्री संतोष साबळे (पो.नि., तालुका), मा. श्री सुरेश उनवणे, मा. श्री शेवाळे, मा. श्री भाऊसाहेब वाघ और मा. श्री जयसिंग इंगळे शामिल थे।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन संजय सोनवणे ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, लाइन बॉयज व विद्यार्थी उपस्थित थे। “रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से प्रतिभागियों ने एकता, अनुशासन तथा स्वास्थ्य के महत्व को जोरो-शोरों से उजागर किया।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading