Jalna will become a super hub of railways: It is necessary to give new speed to the vehicle of development
*रेलवे संघर्ष समिति का दमदार धरणे आंदोलन, विकास की बड़ी मांगें उठीं
जालना: जालना रेल्वे संघर्ष समिति ने 16 जनवरी को टीपू सुल्तान चौक पर धरणे आंदोलन के जरिए रेलवे विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया. जालना-जलगांव, जालना-खामगांव, जालना-बीड नई रेल लाइन के साथ ही संभाजीनगर-परभणी रेल लाइनों के दोहरीकरण और अन्य परियोजनाओं की मांगों के साथ इस आंदोलन ने जोर पकड़ा.
*भास्कर आंबेकर का बड़ा बयान:
शिवसेना जिला प्रमुख भास्कर आंबेकर ने इस आंदोलन का नेतृत्व करते हुए कहा कि जालना के पास पर्याप्त भूमि और संसाधन हैं, जिन्हें रेलवे के बड़े केंद्र में तब्दील किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जालना देश के उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम रेलवे नेटवर्क को जोड़ने में मनमाड से भी बड़ा जंक्शन बन सकता है. आंबेकर ने केंद्र सरकार से 2025 के बजट में इन परियोजनाओं के लिए फंड आवंटित करने की मांग की.

*उद्योग और व्यापार को नई दिशा:
व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधि विनीत साहनी ने कहा कि जालना को बड़ा जंक्शन बनाने से क्षेत्र में उद्योग और व्यापार को नई ऊंचाई मिलेगी. उन्होंने रेलवे नेटवर्क के विस्तार को शहर के आर्थिक विकास का प्रमुख आधार बताया.
आंदोलन के दौरान मांगें:
फिरोज अली मौलाना ने रेलवे संघर्ष समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि ऐसे आंदोलन जारी रहते हैं, तो जालना के रेलवे विकास के साथ नागरिकों को रियायत और सुविधाएं मिलेंगी. आंदोलन के दौरान यह मांग भी उठाई गई कि वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों और खिलाड़ियों के लिए पूर्व की भांति रियायतें फिर से शुरू की जाए.

इस आंदोलन में रेलवे संघर्ष समिति के सचिव अशोक मिश्रा, डॉक्टर राधेश्याम जायसवाल, धर्मा खिल्लारे, डॉक्टर केदार करवा और कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आंदोलन को मजबूती प्रदान की.
*जालना को विकास का नया प्लेटफॉर्म:
यह आंदोलन जालना को देश के प्रमुख रेलवे केंद्र में बदलने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है. नागरिकों की उम्मीदें और संघर्ष समिति का प्रयास जालना को विकास की नई रफ्तार देने का संकेत दे रहा है.
- ED पूछताछ को लेकर फिर चर्चा में IAS अंसार शेख, झाड़ग्राम के अवैध बालू खनन मामले में जांच
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में कथित अवैध बालू खनन मामले में IAS अधिकारी अंसार शेख से ED ने मई 2026 में पूछताछ की थी। उपलब्ध जानकारी में उनकी दोषसिद्धि की पुष्टि नहीं है। - सोमवार से जालना शहर में दौड़ेगी सिटी बस, विधायक अर्जुनराव खोतकर के प्रयासों को मिली सफलता
जालना शहर में सोमवार से सिटी बस सेवा शुरू होने की जानकारी विधायक अर्जुनराव खोतकर ने दी। तीन प्रमुख मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। - UPI शुल्क के खिलाफ सतीश पंच का मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
जालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पंच ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI Merchant Discount Rate (MDR) का विरोध करते हुए कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। फैसला वापस लेने की मांग के साथ राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई। - डबलिंग कार्य के चलते काचिगुडा–भगत की कोठी ट्रेन की चार फेरे रद्द
अजमेर रेल मंडल में पैच डबलिंग के काम के चलते काचिगुडा–भगत की कोठी ट्रेन की चार यात्राएं 2, 4, 5 और 7 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। - Marvel’s Wolverine Launches September 15: Everything Gamers Need to Know Before ReleaseMarvel’s Wolverine launches September 15, 2026, on PlayStation 5. Here’s what gamers need to know about the story, combat, customization, accessibility and editions.
