जालना में देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश दबोचे — तलवार भी बरामद
जालना: शहर के नया मोंढा इलाके में सनसनी मच गई जब चंदनझिरा पुलिस ने रात के अंधेरे में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारते हुए दो बदमाशों को अवैध देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और तलवार के साथ धरदबोचा। एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे इन युवकों की गिरफ्तारी ने आपराधिक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
चंदनझिरा पुलिस स्टेशन के नव नियुक्त निरीक्षक बालासाहेब पवार ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध धंधों, हथियारों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
23 जून 2025 को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नया मोंढा के गेट नंबर 1 के पास एक व्यक्ति कमर में पिस्टल लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। निरीक्षक पवार ने तुरंत पुलिस टीम के साथ छापा मारा और हॉटेल साई के सामने प्रविण बबनराव शिंदे नामक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उसकी तलाशी में एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में उसने बताया कि यह हथियार लखनसिंग रामसिंग टाक (निवासी द्वारकानगर, जालना) से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने लखनसिंग के घर पर छापा मारकर एक धारदार तलवार भी बरामद की।
पुउपनि मारीयो स्कॉट और पुउपनि सचिन सानप की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बन्सल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, तथा उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में निरीक्षक बालासाहेब पवार के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन में प्रशांत देशमुख, राजेंद्र ठाकुर, कृष्णा तंगे, रेश्मा गुरुम, और काकासाहेब बोटवे ने भी भाग लिया।

- नांदेड-पनवेल और नांदेड-हडपसर एक्सप्रेस में 3-3 डिब्बे बढ़े, राज्यराणी नवंबर से LHB कोचों के साथ चलेगीदक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड–पनवेल और नांदेड–हडपसर एक्सप्रेस में तीन-तीन डिब्बे स्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यराणी एक्सप्रेस नवंबर 2026 से LHB डिब्बों के साथ चलेगी।
- भाजपा जालना महानगर की बैठक में संगठन मजबूती पर जोरभाजपा जालना महानगर जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूती, पार्टी अनुशासन, सरकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई।
- जालना के नल गली में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 लोगों पर कार्रवाईजालना के नल गली इलाके में सदर बाजार पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नकदी, मोबाइल और जुए के सामान समेत 1 लाख 47 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया गया।
- लक्कडकोट हत्याकांड: प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद, पत्नी के चारित्र्य पर शक की बात भी सामने आईजालना के लक्कडकोट इलाके में 38 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद और पत्नी के चारित्र्य पर शक, दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
- जालना में कत्तल के लिए बांधकर रखे 7 गोवंशीय पशु बरामदजालना के युसुफ कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के अनुसार पशुओं को बिना चारे-पानी के रस्सियों से बांधकर रखा गया था।
- पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, लक्कड़कोट में महिला की हत्याजालना के लक्कड़कोट में पारिवारिक विवाद के बाद 32 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की मौत। पति पर हत्या का आरोप और कटर से गला काटे जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच जारी।
- सुप्रीम कोर्ट में कानून के बड़े जानकारों को जगह क्यों? जस्टिस उज्जल भुइयां ने उठाया सवालसुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने संविधान के अनुच्छेद 124(3)(क) का जिक्र करते हुए कानून के विशेषज्ञों और विधि प्रोफेसरों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति नहीं होने पर सवाल उठाया।
- दवा का अलग बिल नहीं देना अस्पताल को पड़ा भारी, ग्राहक आयोग ने ₹53,900 लौटाने का दिया आदेशइलाज के दौरान दवा का अलग बिल नहीं देने के मामले में एर्नाकुलम जिला ग्राहक आयोग ने अस्पताल को 53,900 रुपये देने का आदेश दिया।
- जालना मंडी में ज्वार की बंपर आवक, मूंग ₹9,351 तक बिकाजालना कृषि उपज बाजार समिति में 19 सितंबर 2026 को 4,690 क्विंटल कृषि उपज की आवक हुई। ज्वार की सबसे ज्यादा 2,053 क्विंटल आवक रही, जबकि मूंग का भाव ₹9,351 प्रति क्विंटल तक पहुंचा।
- महाराष्ट्र में UCC को लेकर FMM की सलाह-मशविरा बैठकसामाजिक, धार्मिक और कानूनी प्रतिनिधियों ने रखी अपनी बात; 15-20 सदस्यों की समिति बनाने पर सहमति मुंबई। महाराष्ट्र में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र मुस्लिम्स (FMM) ने मुंबई में सलाह-मशविरा बैठक आयोजित की। बैठक में सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक, राजनीतिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और प्रस्तावित कानूनों को लेकर अपनी राय रखी। बैठक में UCC को लेकर अलग-अलग राय सामने आई। हालांकि, कई प्रतिभागियों ने… Read more: महाराष्ट्र में UCC को लेकर FMM की सलाह-मशविरा बैठक
- गणेशोत्सव में रक्तदान शिविर लगाकर दें सामाजिक संदेश: गणेश चौधरीडेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की जरूरत को देखते हुए गणेश मंडलों से पहल करने की अपील जालना, 18 सितंबर। गणेशोत्सव के दौरान गणेश मंडलों की ओर से तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता और गणेश चौधरी ब्लड डोनर ग्रुप, जालना के संस्थापक अध्यक्ष गणेश चौधरी ने गणेश मंडलों से एक सामाजिक पहल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर मंडल अपने स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर गणेशोत्सव को समाजसेवा से जोड़े। गणेश… Read more: गणेशोत्सव में रक्तदान शिविर लगाकर दें सामाजिक संदेश: गणेश चौधरी
- मराठवाड़ा में तुरंत सूखा घोषित कर किसानों को राहत दें: अर्जुन खोतकरकृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे के साथ बैठक में जालना की गंभीर स्थिति रखी; कर्ज और बिजली बिल वसूली रोकने की भी मांग जालना, 19 सितंबर 2026। मराठवाड़ा में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए सरकार तत्काल सूखा घोषित करे और किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दे, ऐसी मांग शिवसेना उपनेता और विधायक अर्जुनराव खोतकर ने कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे से की। मराठवाड़ा की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को कृषि मंत्री भरणे की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें पालकमंत्री,… Read more: मराठवाड़ा में तुरंत सूखा घोषित कर किसानों को राहत दें: अर्जुन खोतकर
- गणेशोत्सव में ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका, 2016 के निर्देश लागू करने की मांगगणेशोत्सव के दौरान डीजे, लाउडस्पीकर और ढोल-ताशों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण की मांग को लेकर मुंबई हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।
- जालना में आज निकलेगी ‘गौ सम्मान अभियान’ जनजागृति रैली, हजारों लोगों से शामिल होने की अपीलजालना में रविवार 20 सितंबर को गौ सम्मान अभियान जनजागृति रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पुतले से जवाहर बाग तक जाएगी। आयोजकों ने एक लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा है।
- फॉर्च्युनर से आए चोरों ने अंबड में मोबाइल शॉपी फोड़ी, लाखों के मोबाइल लंपासअंबड में 18 सितंबर की तड़के अमित डिस्ट्रीब्यूटर्स मोबाइल शॉपी का शटर गैस कटर से काटकर लाखों रुपये के मोबाइल और एक्सेसरीज चोरी कर ली गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
- ED पूछताछ को लेकर फिर चर्चा में IAS अंसार शेख, झाड़ग्राम के अवैध बालू खनन मामले में जांचपश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में कथित अवैध बालू खनन मामले में IAS अधिकारी अंसार शेख से ED ने मई 2026 में पूछताछ की थी। उपलब्ध जानकारी में उनकी दोषसिद्धि की पुष्टि नहीं है।
- सोमवार से जालना शहर में दौड़ेगी सिटी बस, विधायक अर्जुनराव खोतकर के प्रयासों को मिली सफलताजालना शहर में सोमवार से सिटी बस सेवा शुरू होने की जानकारी विधायक अर्जुनराव खोतकर ने दी। तीन प्रमुख मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।
- UPI शुल्क के खिलाफ सतीश पंच का मोर्चा, आंदोलन की चेतावनीजालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पंच ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI Merchant Discount Rate (MDR) का विरोध करते हुए कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। फैसला वापस लेने की मांग के साथ राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
- डबलिंग कार्य के चलते काचिगुडा–भगत की कोठी ट्रेन की चार फेरे रद्दअजमेर रेल मंडल में पैच डबलिंग के काम के चलते काचिगुडा–भगत की कोठी ट्रेन की चार यात्राएं 2, 4, 5 और 7 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
- Marvel’s Wolverine Launches September 15: Everything Gamers Need to Know Before ReleaseMarvel’s Wolverine launches September 15, 2026, on PlayStation 5. Here’s what gamers need to know about the story, combat, customization, accessibility and editions.
- गणेश उत्सव से पहले जालना के बाजारों में रौनक, मूर्तियों से सजावट के सामान तक बढ़ी खरीदारीगणेश उत्सव नजदीक आते ही जालना के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. गणेश मूर्तियों, पूजा सामग्री, सजावटी सामान और मंडप सामग्री की खरीदारी तेज होने से कारोबारियों में उत्साह है.
- जालना में इस बार खास होगा गणेश उत्सव, खाटू श्याम से महाकाल तक दिखेंगे धार्मिक स्थलों के नजारेजालना में गणेश उत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. खाटू श्याम से महाकाल तक मंदिरों की प्रतिकृतियां, AI विजुअल, LED स्क्रीन, सजीव झांकियां और सामाजिक संदेश इस बार आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
- गणेश उत्सव से पहले जालना पुलिस सख्त, 945 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेशगणेश उत्सव 2026 से पहले जालना पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 945 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। पुलिस ने नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की है।








