NewsNation Online

FireFly In News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म





 

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

जालना: अंबड शहर में रहने वाली एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में प्रहार  जिलाध्यक्ष मोहन शेषराव मुंढे के खिलाफ अंबड पुलिस स्टेशन में बलात्कार, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला अपने माता-पिता और बच्चे के साथ अंबड में किराए के मकान में रहती है। आरोपी मोहन मुंढे से उसकी पहचान पूर्व में हो चुकी थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसी संबंध का फायदा उठाकर मोहन मुंढे ने महिला से कहा कि वह उससे प्रेम करता है और विवाह करना चाहता है। भरोसा दिलाकर उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

धमकी और ब्लैकमेल:
कुछ समय बाद जब महिला ने विवाह की मांग की तो आरोपी ने न केवल इंकार किया, बल्कि उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी कि अगर वह दबाव बनाएगी, तो उनके आपसी संबंधों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इसके साथ ही उसने महिला, उसके बच्चे और माता-पिता को जान से मारने की भी धमकी दी। इस गंभीर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से आहत महिला ने अंततः अंबड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी मोहन मुंढे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 352 (शारीरिक हमला), 506 (धमकी) एवं भान्यासं 2023 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक आदीनाथ ढाकणे कर रहे हैं।

नैतिकता पर सवाल:
यह मामला सिर्फ एक महिला के साथ धोखे और शोषण का नहीं, बल्कि सत्ता से जुड़े लोगों की जवाबदेही और नैतिकता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

पुलिस द्वारा की जा रही जांच के निष्पक्ष और तेज़ निष्कर्ष की समाज को प्रतीक्षा है। इस प्रकार की घटनाएं यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, खासकर जब आरोपी सत्ता से जुड़े लोग होते हैं।

 


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading