गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद पर जालना पुलिस की सख्त कार्रवाई, 472 अपराधियों को जिले से किया बाहर
जालना, 27 अगस्त 2025 – आगामी गणेशोत्सव और ईद-ए-मिलाद के अवसर पर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालना पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। गणेशोत्सव का पर्व 27 अगस्त से बड़े उत्साह के साथ शुरू हो चुका है, जबकि 5 सितंबर को मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल के निर्देशानुसार और विशेष कार्यकारी दंडाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 472 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें सांप्रदायिक दंगों, अवैध शराब बिक्री, डकैती, जबरी चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को 5 से 7 सितंबर तक जिले की सीमा से बाहर रखने का आदेश जारी किया गया है।
थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार है: सदर बाजार – 63, कदीम जालना – 21, तालुका जालना – 21, चंदनझिरा – 66, बदनापुर – 18, परतुर – 24, मंठा – 40, आष्टी – 7, सेवली – 16, मौजपुरी – 13, भोकरदन – 85, जाफ्राबाद – 17, पारध – 32, हसनाबाद – 11, टेंभुर्णी – 5, अंबड – 14, घनसावंगी – 10, गोंदी – 3 और तिर्थपुरी – 6।
जालना पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी त्योहारों को शांति, प्रेम और सामूहिक सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

- भारत में जल्द शुरू हो सकता है Satellite Internet, Starlink, OneWeb और Jio की एंट्री का रास्ता साफभारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू होने की राह आसान हो गई है. DCC ने TRAI की ज्यादातर सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. जानें Starlink, OneWeb और Jio के लिए अब क्या रास्ता बचा है.
- Bigg Boss 20 में ‘पंचायत’ के दामाद जी आसिफ खान की एंट्री, सलमान खान से मिलकर हुए भावुकBigg Boss 20 में ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान की एंट्री हो गई है. सलमान खान से मुलाकात के दौरान आसिफ भावुक हुए. जानिए उनका संघर्ष, सलमान से कनेक्शन और शो में आने की वजह.
- तुकाराम मुंढे के FDA पर हाईकोर्ट सख्त, लाइसेंस मामले में लगाई फटकारबॉम्बे हाईकोर्ट ने तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र FDA को सिद्धार्थ एग्रो के लाइसेंस मामले में सख्त टिप्पणी की. कमियां दूर होने के बाद भी लाइसेंस निलंबित रखने पर अदालत ने सवाल उठाए.
- शहरों में मिलेगा सस्ते किराए का घर, PMAY-U 2.0 में बनेंगे Affordable Rental Housing फ्लैट्सPMAY-U 2.0 के Affordable Rental Housing के तहत शहरों में EWS और LIG परिवारों, प्रवासी मजदूरों, कामकाजी महिलाओं और निर्माण श्रमिकों के लिए किफायती किराए के मकान उपलब्ध कराने की योजना है. जानें पात्रता, मॉडल, सुविधाएं और आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें.
- अरिजीत सिंह पहली बार देखेंगे Bigg Boss, काजी तौकीर को बताया अपना ‘Rockstar’ दोस्तArijit Singh Bigg Boss 20: अरिजीत सिंह ने कहा है कि वह पहली बार Bigg Boss देखेंगे. वजह हैं उनके पुराने दोस्त और Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट काजी तौकीर. दोनों की दोस्ती 2005 के Fame Gurukul के दिनों से है.
- छत्रपति संभाजीनगर में रेलवे टिकट दलाली पर RPF का एक्शन, 2 आरोपी पकड़े; ₹24,090 के टिकट जब्तछत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट दलाली के खिलाफ RPF और CIB की कार्रवाई. जतीन जैस्वाल और कलमुद्दीन खान पकड़े गए, ₹24,090 के 3AC टिकट जब्त हुए.
- रेलवे ट्रैक पर Reel बनाकर सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, RPF ने युवक पर की कार्रवाईवाशिम रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे ट्रैक पर Reel बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अमोल यादव के खिलाफ RPF ने रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की.
- जालना में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 23 मामले दर्ज; 9 गिरफ्तारजालना में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 मामले दर्ज किए और 9 लोगों को गिरफ्तार किया. बड़ी मात्रा में शराब और रसायन जब्त किया गया.





