जालना नगर निगम आयुक्त संतोष खांडेकर ₹10 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार — मनपा में मचा हड़कंप, सामाजिक संगठनों ने मांगी सख्त कार्रवाई
जालना नगर निगम के पहले आयुक्त संतोष खांडेकर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार की शाम ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आयुक्त के सरकारी निवास पर की गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, एक निर्माण ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान मंजूर करवाने के लिए आयुक्त ने भारी रकम की मांग की थी। ठेकेदार ने शिकायत एसीबी के छत्रपति संभाजीनगर कार्यालय में दर्ज करवाई। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने सुनियोजित जाल बिछाकर आयुक्त खांडेकर को ₹10 लाख की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की अधीक्षक माधुरी केदार कांगणे ने कहा, “मामले की जांच जारी है और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।”
इस कार्रवाई के बाद जालना नगर निगम के प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि शहर के कई सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि लंबे समय से नगर निगम में चल रही ‘टक्केवारी संस्कृति’ के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। हाल ही में साद बिन मुबारक, सुधाकर निकालजे, आम आदमी पार्टी और अजीतदादा कोठारी ने लिखित शिकायतें देकर मनपा में चल रहे गोरखधंधे की जांच की मांग की थी।
सीसीटीवी फुटेज जांच की मांग
समाजसेवी साद बिन मुबारक ने बताया कि एसीबी की कार्रवाई के दौरान नगर निगम के कुछ कर्मचारी फाइलें लेकर परिसर से भागते हुए देखे गए। उन्होंने मांग की है कि एसीबी टीम परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच करे और भागने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।
इस गिरफ्तारी के बाद नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद मनपा में चल रहे भ्रष्टाचार और गोरखधंधे की परतें अब खुलने लगी हैं।




- भोपाल BU विवाद: 33 घंटे बाद खत्म हुआ ABVP का धरना, कुलपति को 15 दिन की छुट्टी पर भेजा गयाभोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में अकादमिक और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन आखिरकार 33 घंटे बाद समाप्त हो गया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हस्तक्षेप और कुलपति को अवकाश पर भेजे जाने के आश्वासन के बाद परिषद ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। ABVP… Read more: भोपाल BU विवाद: 33 घंटे बाद खत्म हुआ ABVP का धरना, कुलपति को 15 दिन की छुट्टी पर भेजा गया
- IND vs AFG: धर्मशाला वनडे पर बारिश का खतरा, भारत-अफगानिस्तान मुकाबले का रोमांच पड़ सकता है फीकाभारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज का आगाज धर्मशाला में होने जा रहा है, लेकिन पहले ही मुकाबले पर मौसम का साया मंडराने लगा है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 13 जून को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाना है। हालांकि मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी… Read more: IND vs AFG: धर्मशाला वनडे पर बारिश का खतरा, भारत-अफगानिस्तान मुकाबले का रोमांच पड़ सकता है फीका
- क्षतिग्रस्त पिस्तौल से जीता था एशियाई खेलों का स्वर्ण, भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का आज होगा अंतिम संस्कारभारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 से अधिक पदक जीतने वाले जसपाल राणा ने न केवल देश का गौरव बढ़ाया, बल्कि एक सफल प्रशिक्षक… Read more: क्षतिग्रस्त पिस्तौल से जीता था एशियाई खेलों का स्वर्ण, भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का आज होगा अंतिम संस्कार
- ‘भारत भाग्य विधाता’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, पहले दिन कंगना रनौत की फिल्म ने कमाए सिर्फ 1 करोड़ रुपयेकंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद पहले दिन दर्शकों को थिएटर तक खींचने में संघर्ष करना पड़ा। यही वजह रही कि फिल्म की ओपनिंग कमाई काफी… Read more: ‘भारत भाग्य विधाता’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, पहले दिन कंगना रनौत की फिल्म ने कमाए सिर्फ 1 करोड़ रुपये
- 90वें जन्मदिन पर अन्ना हजारे को मिला ऐतिहासिक सम्मान, रक्षा मंत्रालय ने भेंट किया 1971 युद्ध का ‘भीम’ टैंकदेश के वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व सैनिक अन्ना हजारे को उनके 90वें जन्मदिन पर एक विशेष और ऐतिहासिक सम्मान मिला है। रक्षा मंत्रालय ने उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इस्तेमाल किए गए प्रसिद्ध T-55 ‘भीम’ टैंक को भेंट किया है। यह टैंक अब महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले स्थित उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि पहुंच… Read more: 90वें जन्मदिन पर अन्ना हजारे को मिला ऐतिहासिक सम्मान, रक्षा मंत्रालय ने भेंट किया 1971 युद्ध का ‘भीम’ टैंक
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































%₹20 लाख रिश्वत डील में ₹10 लाख लेते पकड़े गए जालना नगर निगम आयुक्त — एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप | NewsNatio
[…] […]