NewsNation Online

FireFly In News

गांधी नगर में युवक के पास से दो अवैध तलवारें बरामद — सदर बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गांधी नगर में युवक के पास से दो तलवारें बरामद

गांधी नगर में युवक के पास से दो तलवारें बरामद

जालना: गांधी नगर स्थित ढोरपुरा क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के पास से अवैध रूप से रखी गई दो तलवारें बरामद कर ली है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 27 जून 2025 को सदर बाजार डीबी दस्ते द्वारा की गई।

उपनिरीक्षक शैलेश म्हस्के को दोपहर 4 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश मच्छिंद्र इंगोले (उम्र 19 वर्ष, निवासी ढोरपुरा, गांधी नगर) के पास तलवारें हैं। इस सूचना की पुष्टि के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप भारती को जानकारी दी और उनके मार्गदर्शन में कार्रवाई प्रारंभ की गई।

करीब 4:20 बजे आरोपी युवक को ढोरपुरा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। प्रारंभ में उसने तलवारों के बारे में टालमटोल भरे उत्तर दिए, लेकिन बाद में विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने तलवारें अपने घर के पास पेड़ के नीचे एक कोने में बोरी में छिपाकर रखी है।

पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में बताई गई जगह से तलवारें बरामद की। आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व:
डीबी पथक प्रमुख उप निरीक्षक शैलेश म्हस्के ने किया।

टीम में शामिल अधिकारी:
रामप्रसाद रंगे, जगन्नाथ जाधव, धनंजय कावले, नजीर पटेल, दुर्गेश गोफणे, अजीम शेख, गणेश तेजनकर, राहुल कटकम और धनंजय लोंढे।

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading