NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

डकैती का  फरार  अपराधी गिरफ्तार, साढ़े सात लाख का माल बरामद

Fugitive robbery criminal arrested, goods worth Rs. 7.5 lakh recovered

जालना (प्रतिनिधि): नया मोंढा स्थित मोहन एजेंसीज में 31 अगस्त 2024 को हुए  9.50 लाख रुपये की   डकैती कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. फरार आरोपी, जो बीड जिले का कुख्यात अपराधी है, को पुलिस ने  से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से चोरी की गई रकम, मोटरसाइकिल और कार सहित साढ़े सात लाख रुपये का सामान बरामद  किया गया है. 

*डकैती का घटनाक्रम

31 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे, अज्ञात अपराधियों ने मोहन एजेंसीज में घुसकर  9.50 लाख रुपये नकद, सिगरेट के पैकेट, CCTV DVR और मोबाइल फोन चोरी कर सफेद रंग की कार में फरार हो गए. मामले की शिकायत पर चंदनझीरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.  

इस घटना में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और कार बरामद की थी. 

*फरार आरोपी की धरपकड़** 

घटना के फरार आरोपी श्रवण गणपत पवार की लोकेशन बीड जिले के नवगण राजुरी  में मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. आरोपी पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागा, लेकिन चंदनझीरा पुलिस की टीम ने उसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया. 

*कुख्यात अपराधी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी श्रवण पवार बीड जिले का कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ मोक्का और एमपीडीए के तहत कार्रवाई की जा चुकी है. वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल की सजा काट चुका है. 

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे 26 दिसंबर 2024 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी, और प्रभारी अधिकारी, उपअधीक्षक करिश्मा चौधरी के मार्गदर्शन में  उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे, हेड कॉन्स्टेबल कृष्णा तंगे, नाईक राजेंद्र पवार  और अभिजीत वायकोस ने अनजमा दी.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading